फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी दुनिया के लगते हैं ये अजीबो-गरीब जीव, बार-बार देखने को होंगे मजबूर

Tue, 13 Mar 2018 09:08 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
demo
आज हम आपके लिए दुनिया के ऐसे अजीबोगरीब जीव लेकर आए हैं जो आपको यहां के नहीं बल्कि किसी और दुनिया के लगेंगे। तो देखने के लिए तैयार हो जाएं...


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
demo
रेडलिप बैटफिश
इस फिश की सबसे खास बात ये है कि इसके होठ बिल्कुल इंसानों जैसे ही दिखते हैं। यह मछली प्रशांत महासागर में स्थित गैलापागोस द्वीप पर पाई जाती है। यह बढ़िया तैराक नहीं है। यह छाती पर उगे पंखों की मदद से ही पानी में तैर पाती है।
विज्ञापन

3 of 8
demo
पंडा चींटी
ऐसी चींटी आपको भारत में देखने को नहीं मिलेगी। यह चिली में पाई जाती है। इन चींटियों के शरीर पर बाल होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर ये चींटियां किसी इंसान को काट जाए तो वह इसका दर्द शायद ही बर्दाश्त कर पाए। कहते हैं इसका डंक जहरीला होता है।




 

4 of 8
demo
हम्मिंगबर्ड हॉक
दुनिया की सबसे छोटी चिड़िया हम्मिंगबर्ड की तरह दिखने वाले इस जीव का नाम भी मिलता-जुलता है। जी हां, इसका नाम है हम्मिंगबर्ड हॉक... यह फूलों के रस पर मोहित होती है। सबसे खास बात यह है कि ये इंसानों की तरह सारे रंग देख सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
demo
गौबलिन शार्क
गौबलिन शार्क को दुर्लभ शार्क बताया जाता है। इस शार्क के परिवार का इतिहास लाखों साल पुराना है। गौबलिन शार्क अमूमन 100 मीटर की गहराई में पाई जाती है। यह दिखने में बड़ी खतरनाक लगती है।
विज्ञापन

6 of 8
demo
ग्लासस एटलांटिकस
समंदर के गरम इलाके में पाया जाने वाला यह जीव सबसे अनोखा माना जाता है। यह किसी एलियन से कम नहीं। इसके पेट में गैस के भरे होने की वजह से यह सतह पर ही तैरता नजर आ जाता है।

 
विज्ञापन

7 of 8
demo
साइगा एंटिलोप
इस जीव की नाक बड़ी बेतरतीब होती है। मानों कोई एलियन हो। इस कारण यह देखने में बड़ा अनोखा लगता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
demo
बश-विपर 
अफ्रीका के ट्रौपिकल जंगलों में पाया जाने वाला यह सांप ऐसा दिखता है जैसे उसके शरीर पर हरी-भरी पत्तियां चिपका दी गई हों लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। शिकार करने में माहिर यह सांप वातावरण के अनुरूप अपने रंग को ढाल लेता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें