ऐसा आपने कभी देखा है जब कोई बकरी दो पोल के बीच गुजरने वाली लाइन के ऊपर लटकी मिली हो? ऐसा अनोखा मामला ग्रीस में हाल ही में देखने को मिला। यहां रेस्‍क्यू वर्करों को एक बकरी सड़क से बीस फीट ऊपर एक टेलिफोन लाइन पर लटकती मिली। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ जब उन्होंने एक बकरी को यूं देखा। हांलाकि उन्होंने बड़ी सूझ-बूझ के साथ बकरी को वहां से हटा ही लिया। लेकिन उन्हें इस बात का कोई पता नहीं चल पाया कि आखिर वो वहां पहुंची कैसे।   बकरी अपने कर्ली सींगों की वजह से तार से लटके रहने में सफल हो पाई। वरना वो कभी भी गिर जाती और चोटिल हो सकती थी।   छूटते ही वो वहां से तेजी से भाग गई।