गुजरे जमाने में कबूतरों का इस्तेमाल संदेश भेजने के लिए किया जाता था। आज इनके जरिये लोगों को ठगा जा रहा है।
पढ़ें: हाय रे! बिना पैंट पहने इस शख्स ने Live TV पर दे दिया इंटरव्यू, ऐसे खुल गई पोल
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Pigeon
- फोटो : Audubon
चीन के जिआंगसू प्रांत में एक महिला की नजर एक कबूतर पर पड़ी। इस पक्षी के गले से एक कार्ड लटका हुआ था। महिला को लगा यह किसी लॉटरी का टिकट है। उत्सुकता में उसने कार्ड स्क्रैच कर दिया। इसके बाद उसकी खुशी का ठिकाना न रहा।
पढ़ें: देखकर लगा महिला के पेट में पल रहे हैं 10 बच्चे, ऑपरेशन के बाद निकली भयानक सी चीज
विज्ञापन
3 of 5
Pigeon
- फोटो : Wikipedia
कार्ड पर लिखा था कि उसने 280,000 यूआन यानी करीब 26 लाख 51 हजार 896 रुपये जीत लिये हैं। साथ ही एक फोन नंबर कार्ड पर मौजूद था जिस पर कॉल करके महिला ने ईनाम की राशि पर दावा किया। उधर से जो जवाब मिला उसे सुनने के बाद पल भर पहले मिली खुशी शॉक में बदल गई।
4 of 5
Pigeon
- फोटो : Wollantonhall
महिला को जवाब मिला कि उसे 4 लाख 74 हजार 454 बतौर टैक्स चुकाने होंगे। महिला को शक हुआ और उसने फौरन स्थानीय पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। कबूतर को रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि युवा पीढ़ी सजग है। लेकिन बुजुर्गों के मन में कबूतर आज भी वफादारी के प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए वे ऐसे ठगों के निशाने पर होते हैं। आने वाले दिनों में आपके साथ कहीं ऐसा ही कुछ न घट जाए, इसके लिए सचेत रहने की जरूरत है।