कुछ भी सुनकर उसे दोहराने की आदत तोते की होती है और इस आदत से हर कोई वाकिफ होता है। आज हम आपको एक ऐसे तोते के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने मैच के दौरान कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से उस पर हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
महिला
इस अफ्रीकन ग्रे रंग के तोते का नाम केलो है। जो कि उत्तरी आयरलैंड की फुटबॉल टीम का मैस्कॉट है। इस तोते की मालकिन लिंडा नाम की महिला है और अब ये तोता उनके फैमिली मेंबर बन चुका हैं। वो जहां भी जाती है उनका ये तोता उनके साथ हमेशा रहता है।
विज्ञापन
3 of 5
तोता
इस तोते को फुटबॉल मैच देखना बहुत पसंद है और जब भी वो अपनी मालकिन के साथ मैच देखने जाता है तो टीम को प्रोत्साहित करने के लिए तरह तरह की आवाजें भी निकालता है। लिंडा का कहना है कि ये तोता करीब 3 साल का है।
4 of 5
तोता
मैच के दौरान वो आसपास मौजूद लोगों को बोलते हुए जो भी सुनता है वहीं मैच के दौरान दोहराता है। उसके याद्दाश्त काफी अच्छी है और वो चीजों को जल्दी सीख लेता है। इसके साथ ही उनका कहना है कि तोते के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ये तोता उत्तरी आयरलैंड टीम का अघोषित मैस्कॉट बन चुका है।
उत्तरी आयरलैंड और जर्मनी का वर्ल्ड कम फुटबॉल मैच था जहां पर उन्हें आयोजकों द्वारा न्यौता दिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें ये कहते हुए मना करते हुए कहा तोते की सेहत और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम तोते को मैच में ले जाने की परमिशन नहीं दी जाएगी।