फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का आखिरी 'सफेद गैंडा' जिसकी डेटिंग ऐप 'टिंडर' पर भी थी प्रोफाइल, अनोखी थी वजह

Thu, 22 Mar 2018 03:24 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
world last white rino
दुनिया अब कभी सफेद गैंडा नहीं देख पाएगी। दुनिया में विलुप्ती की कगार पर चल रही व्हाइट गैंडा प्रजाति का आखिरी नर गैंडा भी इस दुनिया से चला गया। बता दें धरती पर ऐसे कई जानवर हैं जो विलुप्ती की कगार पर हैं। 
 
 
विज्ञापन

2 of 8
the last white rhino
सूडान नाम के इस सफेद नर गैंडे का जन्म सूडान में हुआ था। जब वह एक साल का था तो इसे चेक गणराज्य के वुर क्रालोव जू में लाया गया था। 2009 के दिसंबर में इसे केन्या के ओल पेजेटा कंजरवेंसी लाया गया।
विज्ञापन

3 of 8
the last white rhino
इस गैंडे पर 24 घंटे नजर रखी जा रही थी। इसके लिए इसके साथ हमेशा सुरक्षागार्ड मौजूद रहते थे। सूडान नामक इस गैंडे ने 44 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। इस नर गैंडे के बाद दुनिया में आखिरी 2 मादा गैंडे ही बचे हैं।  

 

4 of 8
the last white rhino
नर गैंडे की अधिक उम्र हो जाने के कारण इसमें प्रजनन क्षमता कम हो गई है। हालांकि इस गैंडे के डीएनए जमा किए जा चुके हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो केन्या के ओआई पेजेटा अभयारण्य की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है कि 45 साल का सुडान काफी समय से बीमार चल रहा था, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। 

 
विज्ञापन

5 of 8
the last white rhino
रिपोर्टस के मुताबिक सूडान को काफी समय पहले टांग में संक्रमण हो गया था, जिसका इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था। इलाज और दवाई देने के बाद भी जब सूडान को किसी भी तरह की राहत नहीं मिली और आखिर में उसकी मौत हो गई। सूडान की प्रजाति को बचाया जा सके इसके लिए उसे अन्य गैंडो के साथ रखने की कोशिश की गई, लेकिन वह नाकाम रहे। 

 
विज्ञापन

6 of 8
the last white rhino
बता दें कि सूडान की प्रजाति को बचाने और इसके इलाज के लिए पैसे इकट्ठा किए जा सकें, इसके लिए उसकी डेटिंग ऐप 'टिंडर' पर प्रोफाइल बनाई गई थी। इस ऐप पर प्रोफाइलिंग के जरिए 9 मिलियन डॉलर का फंड इक्ट्ठा कर फर्टिलिटी ट्रीटमेंट कराए जाने की तैयारी थी। 

 
विज्ञापन

7 of 8
the last white rhino
बता दें कि पिछले काफी समय में अफ्रीका के सहारा उपक्षेत्र में हजारों दक्षिणी सफेद गैंडे मौजूद हैं, लेकिन शिकारी के हाथ लगने के कारण इनकी संख्या में दिनों-दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि शिकारी उत्तरी सफेद गैंडे का सींग 50,000 डॉलर यानी 32 लाख रुपए की कीमत पर बेचते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
the last white rhino
आपकी जानकारी के लिए बता दें 1960 तक 2000 से ज्यादा सफेद गैंडे इस दुनिया में पाए जाते थे। लेकिन गैंडे का सींग ब्लैक मार्केट में कोकेन से भी ज्यादा महंगा बिकता है, जिस वजह से बड़ी संख्या में शिकारी इनका शिकार करते रहे।

देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें