सड़क पर घूमते हुए अगर आपके सामने भालू आ जाए तो आप क्या करेंगे? शायद आपके पास भागने के सिवाय कोई चारा न बचे। लेकिन आपको अगर पता चले जिसे आपने देखा वो एक भालू नहीं बल्कि एक कुत्ता है तब कैसा लगेगा..?
शॉकिंग होगा ना वो पल...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
dog look like bear
रूस के एक पशु आश्रय में घटित एक ऐसी सच्ची घटना सामने आई है। यहां एक ऐसे आवारा जानवर को पकड़ कर लाया गया जो हू-ब-हू भालू जैसी शक्ल का नजर आता है। पशु आश्रय में काम करने वाले सभी लोग बुरी तरह डर गए।
जब उन्हें मालूम पड़ा, जिसे वे भालू समझ रहे थे असल में वह एक कुत्ता है तो वे दंग रह गए। दरअसल, पिंजरे में कैद ये इस कुत्ते तो जब यहां लाया गया तो वह एकदम भालू जैसा नजर आ रहा था। ये साधारण कुत्तों से दिखने में बिलकुल अलग है।
विज्ञापन
3 of 4
dog look like bear
दरअसल, ये कुत्ता भालू जैसी शक्ल का नजर आता है। अन्य कुत्तों से इस कुत्ते का मुंह कहीं ज्यादा लंबा है। मोटाई में भी इसका मुंह भालू के जैसा नजर आता है।
जिस किसी ने इसे देखा वह चौंक पड़ा। लोग पहली बार में समझ नहीं पाते हैं कि यह कुत्ता है या भालू, और डर जाते हैं। अपने इसी लुक की वजह से ये कुत्ता फेमस हो गया है।
यह विचित्र कुत्ता साउथ-सैंट्रल रूस के चेल्याबिंस्क इलाके में पकड़ा गया है। शेल्टर ने इस अनोखे दिखने वाले कुत्ते की तस्वीर जारी की है, जिसकी मदद से इसके मालिक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि ये कुत्ता बड़ा चिड़चिड़ा है। जो भी इसके पास जाने की कोशिश करता है यह उसे काटने के लिए दौड़ पड़ता है। पशु चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ते 'गंभीर तनाव' में है।