जानते है ये कौनसा समुद्री प्राणी है..? जिसका शरीर देखने में एकदम छाते जैसा लगता है? आपको जानकर हैरानी होगी कि इतना सामान्य सा दिखने वाला ये जीव समुद्र का सबसे शातिर शिकारी है...
विज्ञापन
2 of 6
monster jelly fish
अगर आपके दिमाग में मछली का ख्याल आ रहा है तो बता दें आप गलत दिशा में सोच रहे हैं। क्योंकि जवाब है जेलीफिश। असल में यह मछली नहीं है। यह मूंगों और एनीमोन के परिवार की सदस्य है। इसकी 13 प्रजातियां होती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
jelly fish
सिग्नलों के एक्शन से करता है शिकार
जेलीफिश में मस्तिष्क की बजाय एक जबरदस्त तंत्रिका तंत्र होता है, जो तुरंत सिग्नलों को एक्शन में बदल देता है। इसके शरीर में 99 फीसदी पानी होता है। छतरीनुमा ऊपरी हिस्से से ही यह खुराक लेती है।
4 of 6
jelly fish
धागे जैसे लटके रेशे
धागे जैसे लटके रेशों की मदद से ये शिकार करती है। यह देखने में जितनी रंगीन होती है, उतनी ही जहरीली और शातिर शिकारी भी। जेलीफिश खुद तैरकर दूसरी जगह नहीं जा पाती। यह समुद्री लहरों के साथ बहती है।
विज्ञापन
5 of 6
jelly fish
रेशे छोड़ते हैं बेहद घातक जहर
बहते हुए यह अपने शरीर को सिकोड़ती और फुलाती है। सबसे खतरनाक लायन्स मैन जेलीफिश होती है। इसके रेशे बेहद घातक जहर छोड़ते हैं। शिकार को रिझाने या दूसरे जीवों को डराने के लिए यह चमकने लगती है।