फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 साल से ये गाय रोकती है एक बस का रास्ता, वजह जान दुनिया भर में हुई कवरेज

Mon, 26 Dec 2016 10:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस दुनिया में मां और बच्चे का रिश्ता सबसे प्यारा होता है। इंसानी दुनिया में अपने आसपास हम रोज इसे देखते और महसूस करते हैं। लेकिन सिर्फ इंसान ही नहीं जानवर भी इस पवित्र रिश्ते की अहमियत समझते हैं। उत्तरी कर्नाटक के एक जिले में ऐसी घटना घटी, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
कर्नाटक के सिरसी में चार साल पहले एक रोडवेज बस ड्राइवर से अनजाने में गाय का बछड़ा मर गया। गाय वहीं खड़ी अपने बछड़े को जगाने की कोशिश करती रही।
विज्ञापन

3 of 5
बछड़ा मर चुका था। लेकिन उस बछड़े को जिस बस ने कुचला था, गाय उसे कभी नहीं भूली। तभी से गाय हर रोज सिर्फ उसी ड्राइवर और बस को रोकने की कोशिश करती है।

4 of 5
4 सालों से हर रोज सैकड़ों लोग इस घटना के गवाह बनते हैं। गाय को मजबूरन डंडा मार के बस के आगे से हटाया जाता है। लेकिन फिर भी गाय बस के पीछे भागती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनियाभर में इस मामले को लेकर कवरेज हो चुकी है। इस भावुक वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए ये मार्मिक वीडियो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें