विज्ञान ने भी माना है कि मानव मस्तिष्क को जानवरों के साथ खेलना और समय बिताना सुकुन देता है। इसकी बानगी हमें कई जगहों पर देखने को भी मिल जाती है। अक्सर लोग दोस्तों और परिवार वालों से ज्यादा समय कुत्तों के साथ बिताना पसंद करते हैं। भारत में कुत्तों के अलावा गाय और भैस पालने का चलन है। गाय तो देश में विमर्श का मुद्दा तक बन चुकी है और उसकी पहुंच राजनीति तक भी है लेकिन इन दिनों अमेरिका में गाय के प्रति प्रेम उड़ेला जा रहा है।