फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरीका में नजर आई चीन की रहस्यमयी बतख, ऐसा क्या खास है कि लोग लगा रहे हैं लाइन

Sun, 04 Nov 2018 11:38 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 8
Male mandarin duck - फोटो : globalnews Insragram
न्यूयॉर्क शहर में एक नया मेहमान आया है। एक रंग बिरंगी बतख। न्यूयॉर्क के लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने एक अनूठी बतख शहर के सेंट्रल पार्क में देखी। यह एक नर मंदारिन बतख था जिसका अमरीका में पाया जाना किसी पहेली से कम नहीं है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Male mandarin duck - फोटो : chriscas2004 instagram
कहानी शुरू होती है 10 अक्टूबर से, जब कुछ पक्षीप्रेमियों के एक समूह 'मैनहेटन बर्ड अलर्ट' ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अठखेलियां करते इस खूबसूरत पक्षी का वीडियो ट्विटर पर डाला। इसके बाद शहर के पक्षीप्रेमी इस खूबसूरत मेहमान से मिलने के लिए अपने घरों से दौड़ पड़े।
 

 
विज्ञापन

3 of 8
Male mandarin duck - फोटो : isuitaliano instagram
मैनहैटन बर्ड अलर्ट के मुताबिक, ये बतख इतनी खूबसूरत थी कि उसने कैरोलीना की बतख से 'पार्क में सबसे सुंदर' का खिताब छीन लिया। मंदारिन चीन की भाषा है। मंदारिन बतख पूर्वी चीन, कोरियाई प्रायद्वीप और जापान में पाई जाती है। ये बतख इतनी खूबसूरत है कि न्यूयॉर्क के इंस्टाग्राम यूजर्स के बीच यह बहुत जल्दी लोकप्रिय हो गई।

4 of 8
Male mandarin duck - फोटो : cclovelyday instagram
इंस्टाग्राम पर #MandarinDuck हैशटैग से 19,200 पोस्ट किए जा चुके हैं। अपने विशिष्ट रंगों के कारण उसे किसी भी पृष्ठभूमि में आसानी से देखा जा सकता है। माइक्रोबायोलॉजिस्ट और जानवरों की डॉक्टर इंस्टाग्राम यूजर @pjmdvm ने लिखा है कि उन्होंने कई पक्षियों का पीछा किया है और उनमें मंदारिन डक बेहद आसानी से पहचान में आ जाती है।
 
विज्ञापन

5 of 8
Male mandarin duck - फोटो : mathieu_turcotte instagram
इस बतख की पहली तस्वीर लेने वाले यूजर फिल टॉरेस ने लिखा, "खूबसूरत मंदारिन बतख की एक और तस्वीर। खुश हूं कि @nbcnews और @bbcnews ने इस दिलकश शख्स की तस्वीरें साझा कीं जिसने न्यूयॉर्क को अपना घर चुना है।"
 
विज्ञापन

6 of 8
Male mandarin duck - फोटो : jessbroze instagram
इस बतख ने कई कलाकारों को भी प्रेरित और प्रभावित किया। @amyroutman ने यह तस्वीर बनाई। 
 
विज्ञापन

7 of 8
Male mandarin duck - फोटो : ablountphotography instagram
न्यूयॉर्क पार्क्स और रिक्रिएशन डिपार्टमेंट ने भी इस लोकप्रिय मेहमान का वीडियो साझा किया।

विज्ञापन

8 of 8
Male mandarin duck - फोटो : k_kati
मंदारिन बतख पूर्वी एशिया में पाई जाती है। सेंट्रल पार्क के चिडियाघर ने कहा है कि वहां दिख रही मंदारिन बतख का ताल्लुक उनके यहां से नहीं है। मैनहैटन बर्ड अलर्ट का अनुमान है कि यह बतख अपने किसी निजी मालिक के पास से भागकर यहां पहुंची होगी। न्यूयॉर्क में बतख को पालना अवैध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें