अब तक आपने इंसानों को सुसाइड करते हुए देखा होगा और सुना होगा, लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जहां पक्षी भी समुह में आत्महत्या करने आते हैं। आखिर ऐसी कौन सी वजह है जो इन पक्षियों को अपनी जान देनी पड़ती है। चलिए जानते हैं इस रहस्यमयी जगह के बारे में।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : the telegraph
दक्षिणी असम के 'दिमा हासो जिले' की पहाड़ी घाटी में बसे इस गांव का नाम है जतिंगा। जहां बड़ी संख्या में पक्षियों द्वारा आत्महत्या करने को लेकर सितंबर माह के शुरू होते ही यह क्षेत्र चर्चाओं में आ जाता है। माना जाता है कि यहां एक बार अगर अप्रवासी पक्षी आ जाए तो फिर वापस नहीं जा पाते।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : the telegraph
अक्टूबर और नवंबर महीने के दौरान अंधेरी रातों में यहां बहुत ही अजीबोगरीब किस्से होते हैं। मानसून के अलावा कोहरे वाली रातों को भी पक्षियों के आत्महत्या करने के मामले अधिक देखने को मिलते हैं। यहां के लोग पक्षियों की मौत को भूत और रहस्मय ताकतों से जुड़ी हुई भी मानते हैं।
4 of 5
- फोटो : the telegraph
इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक गहरी घाटी में बसे होने के कारण जातिंगा में तेज बारिश के दौरान जब पक्षी यहां से उडऩे की कोशिश करते हैं तो वह पूरी तरह से गीले हो जाते हैं और उनको उड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं से पक्षियों का संतुलन बिगड़ जाता है और पेड़ों से टकराकर वो घायल हो जाते हैं, और फिर जमीन पर ही दम तोड़ देते हैं।