एक भयानक जीव के साथ इस महिला की बॉन्डिंग इंटरनेट सेनसेशन बन चुकी है। सोशल मीडिया पर इसके कम से कम 12 हजार फॉलोवर्स हैं। जो भी इनकी तस्वीरें देख रहा है, यही सोच रहा है कि आखिर यह जीव है क्या और इतने डरावने जानवर को घर में रखने की जरूरत क्या है?
पढ़ें: पहाड़ी शेर को कैमरे में कैद करने निकले थे दो दोस्त, थोड़ी दूर बढ़ते ही मिला सबसे बड़ा शॉक
विज्ञापन
2 of 8
Argentinian lizard
- फोटो : Instagram
यह विचित्र जीव अरजेंटीनियन लिजर्ड है। आसान सी भाषा में बताएं तो यह छिपकली और गिरगिट की ही प्रजाति का है। इसका नाम मैकग्वेर है।
पढ़ें: दबे पांव घर में घुस रहा था घड़ियाल, इस शख्स की सूझबूझ ने बचा ली घरवालों की जान
विज्ञापन
3 of 8
Argentinian lizard
- फोटो : Instagram
अमेरिका की एक जोड़ी ने इसे अपने घर में तब से पाल रखा है जब यह केवल हथेली भर का था। अब इसका कद एक कुत्ते के बराबर हो गया है।
4 of 8
Argentinian lizard
- फोटो : Instagram
34 वर्षीय स्कॉट सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं। वहीं इनकी पार्टनर आइस पढ़ाई कर रही हैं। स्कॉट अक्सर काम में व्यस्त रहते हैं। लिहाजा आइस मैकग्वेर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताती हैं। यह परिवार कैलिफॉर्निया में रहता है।
विज्ञापन
5 of 8
Argentinian lizard
- फोटो : Instagram
आइस अपने इस पालतू जानवर की पूरी देखभाल करती हैं। उसे कहानियां सुनाती हैं, चिकन खिलाती हैं। यहां तक कि रात में साथ सोती भी हैं।
विज्ञापन
6 of 8
Argentinian lizard
- फोटो : Instagram
आइस ने कहा कि वह मैकग्वेर को अपने बच्चे जैसा मानती हैं। रात को उसे पकड़कर सोना उन्हें अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि 'मुझे इसके सांसों की आवाज बहुत सुकून देती है।'
विज्ञापन
7 of 8
Argentinian lizard
- फोटो : Instagram
आइस ने बताया कि जब वह शांघाई में स्कॉट के साथ रहती थीं, तब भी वहां एक लिजर्ड पाला था।
मैकग्वेर में पालतू जानवर की सभी खूबी है। घर में कोई मेहमान आए तो वह उनके पास जाता है। जब उसे टॉयलेट करने का आदेश दिया जाता है तो वह खुद ब खुद बाहर लॉन में चला जाता है।