फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिली अजीबोगरीब शिकायत, मौके पर पहुंची तो आंखें खुली की खुली रह गईं

Thu, 06 Dec 2018 07:14 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Facebook
यदि आप जीव-जंतुओं से डरते हैं तो अपने पोर्च या बगीचे पर बड़ी ही सावधानी से रहें, खासकर जब आपके आसपास पेड़ पौधे ज्यादा हों। क्योंकि न्यूजर्सी में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया कि पुलिस को एक जीव को लेकर फेसबुक में पोस्ट तक साझा करनी पड़ी है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : File Photo
इगुआना (अमरिकी छिपकली) को लेकर नेप्च्यून टाउनशिप पुलिस विभाग ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की, जोकि सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने एक जीव की तस्वीर साझा करते हुए एक मैसेज के जरिए उसके मालिक को खोजने के लिए लोगों से मदद मांगी। विडंबना तो यह है कि नेप्च्यून टाउनशिप पुलिस विभाग को खुद ही नहीं समझ में आया कि आखिर ये जीव कौन सा है।   
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : File Photo
नेप्च्यून पुलिस विभाग ने इस अजीब से दिखने वाले जीव को लेकर घबरा गई और सोचा कि शायद सोशल मीडिया पर शेयर करने से लोग इसके बारे में कुछ बता पाएं कि यह क्या है और किसका है। नेप्च्यून टाउनशिप पुलिस विभाग ने फेसबुक पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि कैसे पुलिस को एक मगरमच्छ जैसे दिखने वाले जीव के बारे में एक कॉल प्राप्त हुई। बाद में पता चला कि वह एक व्यक्ति का पालतु जानवर है, जिसे इगुआना (अमेरिकी छिपकली) कहा जाता है। 

4 of 5
- फोटो : Mirror
पुलिस के पोस्ट शेयर करते ही जीव के मालिक ने देखकर जवाब दिया और इस तनाव भरी स्थिति से किसी अन्य को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस के पास गया। हालांकि उस जीव का मालिक उसे सुरक्षित घर ले आया। आपको बता दें कि उष्ण कटिबंधीय जलवायु पसंद करने वाली इगुआना (अमेरिकी छिपकली) आमतौर पर मध्य अमेरिका, कैरिबियन और न्यू जर्सी में पाई जाती है। पुलिस की पोस्ट पर एक फेसबुक यूजर ने कहा कि मुझे एक मगरमच्छ की तरह दिखने वाला यह प्राणी मुझे पसंद है, लगता है वह कुछ विटामिन डी चाहता था इसलिए बाहर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोह
न्यूजर्सी में जानवरों को लेकर यह पहली बार नहीं है जब नेप्च्यून टाउनशिप में पुलिस को मदद करने के लिए बुलाया गया हो। पुलिस ने बताया कि उनके विभाग ने कॉल को संभाला क्योंकि नेप्च्यून के पास स्वयं का कोई पशु नियंत्रण विभाग नहीं है, बल्कि मोनमाउथ काउंटी एसपीसीए जैसी एजेंसियों पर निर्भर है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें