अगर पानी में आप किसी रहस्यमयी चीज को तैरते हुए देखते हैं तो एकदम चौंक जाते हैं और जब वो रहस्यमयी चीज दिखने में इंसानों के दिमाग जैसी हो तो मामला थोड़ा उलट पड़ जाता है।
पढ़ें- इस घर के फ्रिज में घात लगाए बैठा था सांप, अनजाने में लड़के ने खोल दिया दरवाजा और...
विज्ञापन
2 of 5
ऐसी ही एक जीव की कुछ फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। वैंकूवर के स्टेनली पार्क में, जब तालाब के पानी का स्तर कम था अचानक लोगों की नजर एक ऐसे जीव पर पड़ी जो दिखने में बिल्कुल इंसानों के दिमाग जैसा था।
विज्ञापन
3 of 5
इकोलॉजिकल सोसाइटी ने नेशनल जियोग्राफिक से इस जीव के बारें में जानकारी लेने की कोशिश की और जब इसकी जांच की गई तो पता चला ये कॉलोनी बनाकर रहने वाले सैकड़ों जीव है जो आज से लगभग 470 मिलियन साल पहले पाए जाते थे।
4 of 5
स्टैनली पार्क में मिले इस प्रजाति को आमतौर पर "magnificent" ब्रायोजोअन, पेक्टिनाटेला कहा जाता है, और पहले यह मिसिसिपी नदी के क्षेत्रों में मौजूद थे।
बता दें कि हाल ही में इस तरह का एक जीव वैंकूवर के पश्चिम में भी पाए गए थे। ये जीव ऐसे है जो आसानी से किसी की नजर में नहीं आते।
देखें नेशनल जियोग्राफिक का यह वीडियो