फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: घर में दिखा इतना लंबा अजगर, देखकर कांप गई महिला

Mon, 21 Aug 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
तब क्या हो जब आप कमरे में घुसे और वहां पहले से ही 10 फुट लंबा अजगर फन फैलाए आपका इंतजार कर रहा हो... क्या हुआ.. हो गई न सिट्टी बिट्टी गुल.. थानापूम लेक्वेन नाम की महिला के होश भी कुछ ऐसे ही उड़ गए जब वो अपने बेटे के कमरे में आई पर वहां उसे कुछ और ही नजारा देखने को मिल गया।
पढ़ें- Video: बच्चे के खिलौने में घात लगाए लिपटा था इतना भयानक सांप, तभी...
विज्ञापन

2 of 5
बिल्ली के बच्चे को मारने के बाद सांप खिड़की के सहारे घर में घुसा और फिर बेड के नीचे दुबककर बैठ गया। महिला जब कमरे के अंदर आई उसे कमरे में एक चमकदार चीज दिखी। महिला को ये समझते देर न लगी कि ये चमकदार चीज कुछ और नहीं बल्कि 10 फुट लंबा अजगर है। खैर वो इस बात से खुश हुई कि उस वक्त उसका बेटा अपने कमरे नें नहीं था।
विज्ञापन

3 of 5
अब आप जरा खुद सोचिए कि अगर ऐसे ही घर के कमरे में घुस आए एक अजगर, वो भी 10 फुट से ज्यादा लंबा, और तो और घर से बाहर जाने का नाम ही न ले तो आपकी क्या हालत होगी।
पढ़ें- जनाब जरा संभल कर खाएं, आपके बन में भी हो सकता है चूहा!

4 of 5
फिर क्या था महिला ने झट से रेस्क्यू टीम को बुलाया और सांप को बाहर निकालने का सिलसिला शुरू हुआ पर अजगर भी कहां मानने वाला था... वो तो जैसे ये ही सोच कर बैठा हो.. 'भई मुझे इससे बेहतर रहने की कोई जगह फिलहाल नहीं दिख रही'

अगली स्लाइड में वीडियो जरा संभलकर देखें-
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस घटना के दौरान एक वीडियो बनाया गया है और ये तेजी से वायरल भी हो रहा है।

तो जनाब आज से जब भी आप सोने जाएं एक बार बेड के नीचे नजर जरूर दौड़ा लें.. क्या पता ऐसा ही कोई अजगर आपके इंतजार में भी बैठा हो।
इस वीडियो को ऑनलाइन पोर्टल मिरर ने पोस्ट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें