फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: धरती पर यहां है एलियंस का ठिकाना, अंटार्कटिका में दिखा रहस्यमयी UFO!

Wed, 29 Dec 2021 12:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अंटार्कटिका में है एलियंस का ठिकाना! - फोटो : Youtube: UFO Sightings Daily
गूगल अर्थ पर आए दिन रहस्यमयी और दिलचस्प चीजों की खोज होती है। गूगल अर्थ यूजर्स कई बार ऐसी रहस्यमयी चीजें देखने का दावा करते हैं जो हैरान करने वाली होती हैं। अब इस बीच एक गूगल यूजर ऐसी ही एक रहस्यमयी चीज देखने का दावा किया है। इस गूगल यूजर ने अंटार्कटिका के बर्फ में एक दिल के आकार की आकृति देखने का दावा किया है। 

इससे पहले भी गूगल यूजर्स ने सैन्य विमानों के ठिकानों से लेकर ब्लैक-आउट द्वीप तक के रहस्यों को खोजा है। इस एप्लिकेशन ने कुछ ऐसे विचित्र स्थानों की खोज की है जिनके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। बर्फ से ढके अंटार्कटिका में अब गूगल यूजर्स ने एक रहस्यमयी डिस्क देखने का दावा किया है जो दिल के आकार के ब्रेक के अंदर दबी हुई नजर आ रही है। आईए जानते हैं कि आखिर अंटार्कटिका में दिखने वाली यह रहस्यमयी चीज क्या है? 
विज्ञापन

2 of 6
अंटार्कटिका में है एलियंस का ठिकाना! - फोटो : Youtube: UFO Sightings Daily
मशहूर एलियन हंटर स्कॉट वॉरिंग ने दावा किया है कि उन्होंने गूगल अर्थ एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर यूएफओ डिस्क की खोज की है। अपने आपको यूएफओ विशेषज्ञ बताने वाले वॉरिंग ने दावा किया है कि यह वस्तु एक एलियन का दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट (UFO) हो सकता है। उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
अंटार्कटिका में है एलियंस का ठिकाना! - फोटो : iStock
इस वीडियो को शेयर करते हुए स्कॉट वॉरिंग ने लिखा है कि दोस्तों मैंने आज यह देखा है और यह मेरे दिमाग को घुमा रहा है। यह बर्फ से ढके अंटार्टिका में है और यह 40 मीटर का डिस्क एक बैठे हुए दिल की तरह प्रतीत होता है। 

4 of 6
अंटार्कटिका में है एलियंस का ठिकाना! - फोटो : iStock
स्कॉट वॉरिंग ने कहा कि बर्फ में एक दिल के आकार का डिस्क है जो वास्तव में मुझे आश्चर्यचकित करता है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र एलियन का एक सही ठिकाना है, क्योंकि यहां पर कोई ना आ सकता है और ना कोई आवाज यहां की किसी को सुनाई देगी। 
विज्ञापन

5 of 6
अंटार्कटिका में है एलियंस का ठिकाना! - फोटो : iStock
उनका कहना है कि यह यूएफओ के छिपने के लिए बिल्कुल सही स्थान है। यूएफओ साइटिंग्स डेली चैनल को देखने वाले कई यूजर्स ने कहा है कि यह खोज सच हो सकती है। यह अज्ञात वस्तु गोलाकर होने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ जैसा प्रतीत हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंटार्कटिका में है एलियंस का ठिकाना! - फोटो : iStock
विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ नहीं है। बर्फ टूटने की वजह से अंटार्कटिका में ऐसी आकृति दिखाई दी है। लेकिन एलियन हंटर स्कॉट वॉरिंग ने दावा किया है कि यह एक दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ हो सकता है।

यहां देखें वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें