फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alien News: अमेरिका में यहां पर है एलियंस का ठिकाना! यूएफओ विशेषज्ञ ने किया हैरान करने वाला दावा

Sun, 17 Nov 2024 08:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Alien News: यूएफओ व्हिसलब्लोअर्स से जुड़े एक शख्स ने एलियन और अमेरिका को लेकर बेहद हैरान करने वाला दावा किया है। शख्स का दावा है कि अमेरिका में एलियन बेस है। 
विज्ञापन
1 of 5
एलियन ने इंसानों का कर लिया था अपहरण? यूएफओ से जुड़ी इन तीन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकती दुनिया - फोटो : Adobe Stock
Alien News in Hindi: क्या ब्रह्मांड में किसी और ग्रह पर जीवन है? इस सवाल का जवाब सालों से वैज्ञानिक तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। इन सवालों के बीच अक्सर कई लोग ऐसे हैं, जो एलियन को लेकर हैरान करने वाला दावा करते हैं। अब एक यूएफओ व्हिसलब्लोअर्स से जुड़े एक शख्स ने एलियन और अमेरिका को लेकर बेहद हैरान करने वाला दावा किया है। शख्स का दावा है कि अमेरिका में एलियन बेस है। 
 
शख्स ने अपने दावे में कहा है कि अमेरिका की सरकार ने एलियन एक्टिविटी और यूएफओ से संबंध रखने की बात को छिपाकर रखा है। डैनी शीहान नाम के इस शख्स ने कहा कि अमेरिका में एलियन बेस देखे गए हैं। डैनी ने दावा किया है कि यूएसएस निमित्ज को इन एलियन ठिकानों और यूएफओ की निगरानी के लिए रखा गया है। बताया जा रहा है कि इन बेस पर अभी तक 100 से अधिक बार यूएफओ को आते-जाते देखा गया है। एलियन अंतरिक्ष से नीचे आते हैं और फिर उस स्थान पर पानी के नीचे चले जाते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
एलियन ने इंसानों का कर लिया था अपहरण? यूएफओ से जुड़ी इन तीन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकती दुनिया - फोटो : Adobe Stock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डैनी शीहान हाल के सालों में यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस में यूएफओ व्हिसलब्लोअर्स को लाने में शामिल हैं। वह इंसानों के साथ एलियंस की मुठभेड़ों के बारे में कथित सरकारी कवर-अप के सबूत देने में सहायता कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
एलियन ने इंसानों का कर लिया था अपहरण? यूएफओ से जुड़ी इन तीन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकती दुनिया - फोटो : Adobe Stock
डैनी की तरफ से दो स्थानों को एलियन को लेकर दावा किया गया है। उन्होंने एक बेस का सटीक स्थान बताया। उनका दावा है कि इसमें सैकड़ों यूएफओ आते-जाते देखे गए हैं। डैनी ने यह दावा न्यू पैराडाइम इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित एक प्रेजेंटेशन में किया है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर एलियंस के ठिकाने हैं। उन्होंने कहा कि एलियन दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों में हमारी नजरों से दूर रहते हैं। इसके साथ ही वह पृथ्वी पर समुद्र तल के नीचे भी हैं। 

Elon Musk: ... तो क्या फिर इतिहास रचेंगे एलन मस्क? बनाएंगे ऐसा स्पेसक्राफ्ट, 30 मिनट में पहुंच जाएगा दिल्ली से अमेरिका

4 of 5
अमेरिका में यहां पर है एलियंस का ठिकाना! - फोटो : Freepik
उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया में लॉस एंजिल्स के दक्षिण में बाजा के ठीक नीचे एक ठिकाना है। उन्होंने कहा कि यह स्थान ग्वाडालूप द्वीप या इस्ला ग्वाडालूप नामक स्थान पर है। उन्होंने कहा कि यूएसएस निमित्ज को इस ठिकान की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी। यहां पर 100 से अधिक यूएफओ आते-जाते देखे गए हैं। अंतिरक्ष से आकर पानी के नीचे जाते देखा गया है।

Optical Illusion: सिर्फ जीनियस ही तस्वीर में 11 सेकेंड में 603 को ढूंढ सकते हैं, बड़े-बड़े सूरमा हो गए हैं फेल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमेरिका में यहां पर है एलियंस का ठिकाना! - फोटो : Freepik
उनका कहना है कि हमें पता है कि वहां पर नीचे एक ठिकाना हैं। उन्होंने कहा कि यूएसएस निमित्ज दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोतों में शामिल है और यह परमाणु ऊर्जा से संचालित है। यह 2027 में सेवानिवृत्त हो जाएगा। डैनी ने जिस द्वीप के बारे में बताया है कि वहां सिर्फ 15 से 213 लोग रहते हैं। यहां पर कई दुर्लभ जानवर भी हैं। लेकिन यहां ऐसे कोई भी एलियन की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें