Aliens News in Hindi: एलियंस को लेकर आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। सबसे बड़ा रहस्य अंतरिक्ष में एलियंस की मौजदूगी है। ब्रह्मांड में क्या एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन एलियंस को लेकर उन्हें अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाए हैं। हालांकि आए दिन एलियंस को लेकर अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। दुनिया में कुछ लोग धरती पर एलियन और यूएफओ को देखने का दावा करते हैं। अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर एक रहस्यमयी दरवाजा खोजा है। देखने पर ऐसा लग रहा है कि पत्थर को काटकर रास्ता बनाया गया हो।
हालांकि यह नहीं पता चल पाया है कि इस दरवाजे के अंदर क्या है? इस दरवाजे को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि इसके अंदर कोई जीव रह रहा हो। नासा की इस तस्वीर ने वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया है। मार्स क्यूरियोसिटी रोवर के मास्टकैम ने इस तस्वीर को 7 मई 2022 को खींचा था। नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि उनको पहले लगा कि यह रास्ता मंगल ग्रह के केंद्र में जाने का है, या यह एलियन के घर का दरवाजा है।