अगर 10-10 मिनट पर दिनभर, हर दिन आपके कमरे में अलार्म क्लॉक बजता रहे और आप उसे बंद भी न कर पाएं, तो आपको कैसा लगेगा? जाहिर है आप पागल हो जाएंगे। लेकिन एक दंपति ऐसा भी है जो ऐसा ही कुछ पिछले 13 सालों से झेल रहा है। अब उन्हें इन आवाजों की आदत हो गई है।
विज्ञापन
2 of 5
Alarm Clock
- फोटो : KDKA
अमेरिका के पेनसिलवेनिया में रहने वाले जेरी और सिल्विया लिन के लिविंग रूम की दीवार के पीछे एक अलार्म घड़ी गिरी पड़ी है। वह सुबह 7 बजे से रात के 12 बजे तक हर 10 मिनट पर अलार्म देती है।
विज्ञापन
3 of 5
Alarm Clock
- फोटो : KDKA
दरअसल, साल 2004 में टीवी के केबल के लिए जेरी को दीवार में ड्रिल करना था। छेद सटीक जगह पर हो यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने दूसरी मंजिल से एसी वेंट में तार के सहारे अलार्म घड़ी बांधकर लटका दी ताकि जैसे ये बजे उसकी आवाज के आधार पर वह ड्रिलिंग कर सकें।
4 of 5
Alarm Clock
- फोटो : KDKS
दीवार पर छेद तो ठीक-ठाक हो गया। लेकिन इस चक्कर में घड़ी तार से खुलकर उसी वेंट में गिर गई और तब से वहीं पड़ी है।