Ajab-Gajab: शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे यह नहीं पता हो कि समुद्र की सतह से ही किसी जगह की ऊंचाई मापी जाती है। मतलब धरती की सबसे निचली सतह है। इसकी वजह से नदियों का पानी भी आकर अंततः समुद्र में ही मिल जाता है। यह 100-200 पहले से नहीं हो रहा है, बल्कि ऐसा तो हजारों-लाखों साल से होता आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर समुद्र का पानी ही खारा (नमकीन) क्यों होता है? जबकि नदियों का पानी खारा नहीं होता है। आज हम आपको अपनी इस खबर में बताते हैं कि आखिर समुद्र का जन्म कैसे हुआ और कब हुआ?
वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक, समुद्र का जन्म करीब 50 करोड़ साल से 100 करोड़ साल के बीच हुआ होगा। हालांकि, इसका अनुमान लगाना कठिन है कि आखिर धरती के विशालकाय गड्ढे पानी से कैसे भर गए? आखिर इन विशालकाय गड्ढों का निर्माण कैसे हुआ? हालांकि, ऐसा माना जाता है कि पृथ्वी का जब जन्म हुआ तो वह आग का एक विशाल गोला थी। इसके बाद जब धरती धीरे-धीरे ठंडी होने लगी तो चारों तरफ गैस के बादल फैल गए। गैस के बादल जब भारी हो गए तो वो बारिश के रूप में बरस पड़े और लाखों साल तक ऐसे ही बारिश होती रही। इससे धरती के विशालकाय गड्ढों में पानी भर गए, जिसे आज समुद्र के नाम से जाना जाता है।