Ajab Gajab: भारत के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। बीते कुछ दिनों से तापमान चालीस के नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसी भयंकर गर्मी में लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। सोशल मीडिया पर भी प्रचंड गर्मी के कहर के कई वीडियो वायरल हो रहा है। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा दावा किया जा रहा है कि लोगों के होश उड़ गए हैं।
इस वीडियो में कहा गया है कि जयपुर शहर से सुबह गायब हो गई है। कहा जा रहा है कि इस शहर में अब रात के बाद सीधा दोपहर हो जाती है। दरअसल, इस शहर के बारे में ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यहां गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। यहां सुबह होते ही तापमान बहुत अधिक हो जाता है।