भारत में कई डरवानी सड़कें और हाईवे हैं जिस पर आज भी लोग जाने से डरते हैं। कई सड़कें और हाइवे हैं जिन पर रात होने बाद डरावने नजारे और दृश्य नजर आने लगते हैं। आईए जानते हैं भारत की सबसे भुतिया सड़कों के बारे में..
एनएच 209, तमिलनाडु
सत्यमंगलम वन्यजीव अभयारण्य तक पहुंचने के लिए एनएच 209 से जाना पड़ता है। कभी इस इलाके पर चंदन तस्कर वीरप्पन राज करता था। वीरप्पन की मौत के बाद से माना जाता है कि उसकी आत्मा यहां पर भटक रही है। यह अपराधी अपहरण, तस्करी और हत्या के लिए जाना जाता था। आप एनएच 209 पर जा रहे हैं, तो आपको किसी प्रेत का साया महसूस होगा। कहा जाता है कि इस रास्ते पर हंसी और चीख पुकार भी सुनी जा सकती है। इसके साथ ही लोगों को अंधेरे में रोशनी भी दिखाई देती है। माना जाता है कि डकैत वीरप्पन की आत्मा अभयारण्य के घने रास्ते में भटकती है।