फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा जुकाम किसी को न हो, इतनी तेज खांसी महिला, बाहर आ गईं पसलियां

Mon, 22 Jan 2018 10:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
rib
अक्सर आपने देखा होगा खांसते-खांसते पसलियों में दर्द होने लगता है, लेकिन एक महिला के साथ खांसते हुए ऐसा हुआ जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। 66 साल की इस महिला को काफी समय से खांसी की शिकायत थी। एक दिन उनको ऐसी खांसी हुई कि उनकी पसलियां तक टूट गईं।

आगे की स्लाइड्स में जानें पूरी खबर
विज्ञापन

2 of 4
rib
न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 66 साल की यह महिला डॉक्टर के पास जुकाम की शिकायत लेकर गईं थी। उनको पिछले दो हफ्ते से खांसी के साथ-साथ पेट में दाईं तरफ दर्द भी रहता था। डॉक्टर ने उन्हें पांच दिन की दवाई दी जिस से उनको कोई आराम नहीं मिला। 
विज्ञापन

3 of 4
medicines
आराम ना मिलने के बाद वह छठे दिन फिर से डॉक्टर के पास पहुंचीं तो उनके पेट से लेकर पीठ तक गहरे लाल रंग का निशान पड़ा हुआ था। उनकी हालत पहले से और खराब हो गई थी। निशान को देखकर यह साफ हो गया था कि उन्हें कोई और परेशानी है। इसके बाद जांच कराई तो उसमें सामने आया कि उनकी नौवीं पसली टूटी हुई है और बाकियों को भी कुछ नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन

4 of 4
report
इसके बाद महिला के कुछ और टेस्ट करवाए गए। जिसमें सामने आया कि महिला को काफी वक्त से काली खांसी हो रखी थी। आपको बता दें काली खांसी में अक्सर इतनी खांसी आती है कि उनकी पसलियों को भी नुकसान पहुंच सकता है। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है, उनको पूरा होने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें