कई बार जन्म देने वाली मां ही कातिल बन जाती है और तब भगवान जिंदगी बचाता है। ऐसा ही एक वाकया ब्राजील में हुआ जहां एक नवजात को गर्भनाल समेत दलदल से जिंदा निकाला गया।
बच्चे को जन्म लेने के तुरंत बाद पानी भरे दलदल में फेंक दिया गया था। लेकिन बच्चे की किस्मत देखिए कि वो 24 घंटे तक मौत से लड़ता रहा और आखिरकार जीत गया।
Trending Videos
विज्ञापन
Miracle Baby: 24 घंटे बाद दलदल से निकल आया जिंदा
2 of 6
पुलिस के अनुसार एक महिला ने अपने बच्चे को जन्म देते ही दलदल में फेंक दिया था। पड़ोसियों को जब उस महिला पर शक हुआ तो वो पुलिस को साथ लेकर घर के आसपास के जंगल में उस बच्चे को ढूंढने निकले।
विज्ञापन
Miracle Baby: 24 घंटे बाद दलदल से निकल आया जिंदा
3 of 6
24 घंटे तक ढूंढने के बाद एक दलदल में नवजात का सिर दिखाई दिया।
Miracle Baby: 24 घंटे बाद दलदल से निकल आया जिंदा
4 of 6
लूसिंडा नामक उस महिला ने बच्चे को उसी जंगल में जन्म दिया और उस दलदल में फेंककर चली गई।
विज्ञापन
Miracle Baby: 24 घंटे बाद दलदल से निकल आया जिंदा
5 of 6
बच्चे को जब दलदल से निकाला गया तो न तो वह हिल रहा था और न ही कोई आवाज कर रहा था। बच्चे को बाहर निकाल कर जोर-जोर से उसकी पीठ पर प्रहार किए गए। फिर चमत्कार देखिए कि एकाएक बच्चे ने रोना शुरू कर दिया। ऐसा लगा जैसे वह दलदल में सो रहा था।
बच्चे को रोता देखकर खुद पुलिस भी अचंभित हो गई। पुलिस बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गई जहां उसे पहले नहलाया गया। उसके पूरे शरीर पर खून और मिट्टी लगी हुई थी। बाद में लूसंडा को गिरफ्तार कर लिया गया।
कहा जा रहा है कि बच्चा अब किसी और को गोद दिया जाएगा ताकि उसकी अच्छी परवरिश हो सके। इलाके के लोग बच्चे को भगवान का चमत्कार कह रहे हैं।