फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

African Grey: इंसानों की तरह सोचता है ये अनोखा पक्षी, पार्टनर के साथ वफादारी और तेज दिमाग है इसकी खासियत

Thu, 16 Apr 2026 02:41 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

African Grey Parrot Intelligence: अफ्रीकन ग्रे तोता दुनिया के सबसे समझदार पक्षियों में गिना जाता है। इसकी समझ और सोचने की क्षमता लगभग 5 साल के बच्चे के बराबर होती है। आइए इस खास तोते के बारे में और भी रोचक बाते जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे जीनियस पक्षी! - फोटो : AI
African Grey Parrot Interesting Facts: अफ्रीका के घने जंगलों में पाया जाने वाला एक अनोखा तोता अपनी अलग ही पहचान रखता है। इसका शरीर सिल्वर-ग्रे रंग के मुलायम पंखों से ढका होता है, जबकि इसकी पूंछ चमकदार लाल रंग की होती है, जो इसे बेहद खास बनाती है। इसके चेहरे पर हल्का सफेद पैटर्न दिखाई देता है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है। दिलचस्प बात यह है कि नर और मादा को देखने में लगभग एक जैसा ही लगता है, जिससे दोनों में अंतर कर पाना आसान नहीं होता।

Indian Railways Facts: क्या आप जानते हैं रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन के बीच का अंतर? यहां जानिए असली फर्क

हालांकि पहली नजर में यह तोता अन्य रंग-बिरंगे पक्षियों जितना आकर्षक नहीं लगता, लेकिन इसकी असली ताकत इसकी बुद्धिमत्ता है। अफ्रीकन ग्रे तोता दुनिया के सबसे समझदार पक्षियों में गिना जाता है। यह इंसानी आवाज की नकल करने में माहिर होता है और सैकड़ों शब्दों को पहचानने व दोहराने की क्षमता रखता है। वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, इसकी समझ और सोचने की क्षमता लगभग 5 साल के बच्चे के बराबर होती है। इतना ही नहीं, यह तोता अपने साथी पक्षियों की मदद करने के लिए भी जाना जाता है, चाहे वह उन्हें पहचानता हो या नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्वभाव और खान-पान - फोटो : adobe stock
स्वभाव और खान-पान
यह पक्षी स्वभाव से बेहद सामाजिक होता है और हमेशा झुंड में रहना पसंद करता है। दिनभर ये समूह में उड़ते हैं और शाम होते ही सभी एक साथ पेड़ों पर लौटकर आराम करते हैं। भोजन के समय ये छोटे-छोटे समूहों में बंट जाते हैं, जिनमें आमतौर पर 20 से 30 तोते शामिल होते हैं। इनके इस सामूहिक जीवन में एक खास तरह की तालमेल और अनुशासन देखने को मिलता है।

खाने के मामले में भी ये तोते काफी दिलचस्प हैं। इन्हें ताड़ के फल, कोला पौधे की बेरी और अन्य कठोर फल बहुत पसंद होते हैं। ये अपने मजबूत पंजों से फल को पकड़कर अपनी ताकतवर चोंच से उसे तोड़ते हैं। हालांकि, कई बार ये खेतों की फसलों पर भी हमला कर देते हैं और मक्का जैसी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
साथी के साथ होते हैं वफादार - फोटो : adobe stock
साथी के साथ होते हैं वफादार 
रिश्तों के मामले में यह तोता बेहद वफादार माना जाता है। यह आमतौर पर पूरी जिंदगी एक ही साथी के साथ बिताता है। जब ये 3 से 5 साल की उम्र में पहुंचते हैं, तब अपना जोड़ा ढूंढना शुरू करते हैं। घोंसला बनाने के लिए ये पेड़ों के खोखले हिस्सों को चुनते हैं। मादा एक बार में 3 से 4 अंडे देती है और बच्चों के जन्म के बाद माता-पिता मिलकर उनकी देखभाल करते हैं और उन्हें भोजन कराते हैं।
 

4 of 5
लोगों का पसंदीदा पालतू पक्षी - फोटो : adobe stock
लोगों का पसंदीदा पालतू पक्षी
अपनी अद्भुत समझदारी और बोलने की क्षमता के कारण यह तोता दुनिया भर में पालतू पक्षियों के रूप में बेहद लोकप्रिय हो चुका है। पिछले कुछ दशकों में बड़ी संख्या में इन्हें अफ्रीका से बाहर ले जाया गया है, खासकर मिडिल ईस्ट देशों में इनकी काफी मांग रही है।

Momos History: तिब्बत की ठंड से दिल्ली की गलियों तक, जानें 600 साल का मोमोज का सफर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवैध व्यापार अस्तित्व के लिए खतरा - फोटो : adobe stock
अवैध व्यापार अस्तित्व के लिए खतरा
लेकिन इसी लोकप्रियता ने इनके अस्तित्व के लिए खतरा भी पैदा कर दिया है। अवैध व्यापार के चलते हजारों अफ्रीकन ग्रे तोते जंगलों से पकड़ लिए जाते हैं। चूंकि ये झुंड में रहते हैं, इसलिए शिकारी इन्हें आसानी से निशाना बना लेते हैं। कई बार पेड़ों को काटकर इनके घोंसले नष्ट कर दिए जाते हैं और अंडों तक को नहीं छोड़ा जाता। दुखद बात यह है कि पकड़े गए कई तोते सफर के दौरान ही अपनी जान गंवा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें