फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार को चढ़ाने परवान, आशिक ने ऐसे लगाई दांव पर अपनी जान

Fri, 24 Mar 2017 05:32 PM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 5
प्यार को पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कुछ लोग तो अपनी जिंदगी भी जोखिम में डाल देते हैं। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले एक लड़के ने किया। उसने एक लड़की को इम्प्रेस करने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं की।
विज्ञापन

प्यार को चढ़ाने परवान, आशिक ने ऐसे लगाई दांव पर अपनी जान

2 of 5
आपको बता दें कि 18 वर्षीय ली डे पाउ ने एक विदेशी लड़की को इम्प्रैस करने के चक्कर में खूंखार मगरमच्छों से भरी नदी में छलांग लगा दी। एक मगरमच्छ ने उसकी बांह को अपने नुकीले दांतों वाले मुंह में जकड़ लिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन

प्यार को चढ़ाने परवान, आशिक ने ऐसे लगाई दांव पर अपनी जान

3 of 5
ऑस्ट्रेलिया के इनिसफेल टाउन में रहने वाले ली डे पाउ ने अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी की। उन दोस्तों में सोफी पैटरसन नाम की एक ब्रिटिश लड़की भी थी। ली को सोफी पसंद आ गई। पार्टी के बाद दोनों नदी के किनारे टहलने लगे। 

प्यार को चढ़ाने परवान, आशिक ने ऐसे लगाई दांव पर अपनी जान

4 of 5
दोनों के बीच ढेर सारी बातें हो रही थीं। ली ने बताया कि उस नदी में काफी मगरमच्छ पाए जाते हैं। उसने मजाक में ये कह दिया कि ये मगरमच्छ ऑस्ट्रेलिया के लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार को चढ़ाने परवान, आशिक ने ऐसे लगाई दांव पर अपनी जान

5 of 5
उसने यह बात सोफी को छेड़ने के इरादे से कही थी और इतना कहते ही उसने अपनी बात को साबित करने के लिए अचानक नदी में छलांग लगा दी। ली के छलांग लगाते ही एक मगरमच्छ ने उसकी बांह को जकड़ लिया। ली किसी तरह से बचकर बाहर निकला पर उसकी बांह बुरी तरह जख्मी हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें