कई फीट लंबे एक कोबरा के पास जाकर बोतल से पानी पिलाना, जाहिर है ये काम आसान नहीं। लेकिन भारत के एक साहसी अधिकारी ने ऐसा कर दिखाया। यूट्यूब पर डाले गए इस वीडियो को 24 घंटे के भीतर लाखों बार देखा जा चुका है। दूसरी वेबसाइटों पर भी इसे काफी शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो दक्षिण भारत का है।
विज्ञापन
2 of 5
कोबरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप पकड़ने वालों ने एक विशाल कोबरा को पकड़ लिया। इसी दौरान लोगों को अहसास हुआ कि कोबरा प्यासा है। सूखे की मार झेल रहे इलाके में पकड़े गए कोबरा पर वन्य जीव अधिकारियों ने पहले थोड़ा पानी डाला।
विज्ञापन
3 of 5
कोबरा
जब कोबरा थोड़ा शांत हुआ तो एक अधिकारी ने हिम्मत करते हुए पानी की बोतल कोबरा के मुंह पर लगाई। इसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था। किंग कोबरा जैसा सांप इंसान की तरह बोतल से पानी पीने लगा।
4 of 5
कोबरा
कोबरा शायद कई दिनों से प्यासा था, अपनी प्यास बुझाने के लिए उसने पानी के बोतल मुंह लगाई और पीने लगा। अगली स्लाइड में देखें वीडियो..