फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

900 सिक्के निगल कर कछुआ खुद बन गया बैंक और फिर...

Sun, 26 Mar 2017 03:48 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 5
कछुआ
खरगोश और कछुए की कहानी तो आपने सुनी होगी, कछुआ वहां भी आगे निकल गया था। वैसा ही कुछ ये कछुआ भी है, जो 900 सिक्के निगल कर बन गया बैंक। 
विज्ञापन

2 of 5
कछुआ
अब आप भी सोच रहे होंगे कि 900 सिक्के कैसे निगल गया? दरअसल थाईलैंड में कई लोगों का मानना है कि कछुए पर सिक्के फेंकने से लोगों की आयु लंबी होती है। अच्छी किस्मत के लिए लोगों के पानी में फेंके गए सिक्कों को कछुए ने निगल लिए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
कछुआ
इतनी संख्या में सिक्के निगलने के बाद बैंकॉक के पूर्वी इलाके के एक संरक्षण केंद्र में रखे गए इस कछुए का नाम ही 'बैंक' पड़ गया था। बात यहीं खत्म नहीं हुई, आगे का किस्सा सुनिए।

4 of 5
कछुआ
कछुए को बचाने के लिए सात घंटे लंबा ऑपरेशन किया गया। जो कि इतिहास में दर्ज करने लायक है, पहली बार किसी जानवर का अॉपरेशन इतने लंबे समय तक चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कछुआ
इस ऑपरेशन के लिए लोगों से धन इकट्ठा किया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि सिक्कों का भार बढ़ने के कारण कछुए के खोल का निचला हिस्सा फटने लगा था और उसे तैरने में तकलीफ हो रही थी। अॉपरेशन के बाद 'बैंक' सही सलामत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें