डीजे, डांस और संगीत सिर्फ नौजवानो के लिए नहीं बना है। इसका शौक किसी को भी हो सकता है। इस 'डीजे वाली दादी' के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी कि 82 साल की उम्र में ये दादी गिलहरी से भी ज्यादा फुर्तीली कैसे है? इस दादी ने हर रात 'डीजे' बनकर पूरे टोक्यो को दीवाना बना रखा है।
Trending Videos
विज्ञापन
82 साल की 'डीजे वाली दादी' के आगे सब फेल, रात में मचाती है धमाल
2 of 5
मूल रूप से जापान की रहने वाली 82 वर्षीय ये महिला देखने में आपको भले ही बुजुर्ग लग रही हो लेकिन इनकी उम्र पर मत जाइए जनाब। इन्होंने इस उम्र में वो कर दिखाया है जो काम शायद आज के नौजवान सोच भी नहीं सकते। ये कोई आम महिला नहीं है बल्कि दिन में एक रेस्तरां की मालकिन और रात में डीजे हैं।
विज्ञापन
82 साल की 'डीजे वाली दादी' के आगे सब फेल, रात में मचाती है धमाल
3 of 5
18 सालों से उन्हें 'डीजे सुमिरॉक' के नाम से जाना जाता है। जब ये डीजे बजाती हैं, तो वहां मौजूद हर लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। 70 साल की उम्र में उन्होंने अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी रखी और डीजे बनकर म्यूजिक प्ले किया। इस चीज से सुमिरॉक को इतनी खुशी मिली कि उन्होंने इसे अपने शौक में शामिल कर लिया।
82 साल की 'डीजे वाली दादी' के आगे सब फेल, रात में मचाती है धमाल
4 of 5
सुमिरॉक ने इस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहा और प्रोफेशनल तरीके से इसकी क्लास जॉइन कर इसकी ट्रेनिंग ली। फिर जो हुआ, वो आपके सामने है। ्