फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी चीज की हुई ऑनलाइन नीलामी, जिसे देखकर आप हो सकते हैं हैरान

Tue, 04 Jun 2019 05:36 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुछ लोगों को पुरानी चीजों को सहेज कर रखने का शौक होता है। क्योंकि उन्हें पुरानी चीजों से बहुत ज्यादा लगाव होता है। ऐसे में वो पुरानी और ना मिलने वाली चीजों को नीलामी में खरीदते हैं या बेचते हैं। आपने ऐसे बहुत से लोग देखे होंगे जो नीलामी में बहुत महंगी चीजें बेचते हैं । लेकिन एक शख्स ने ऐसी चीज की नीलामी की है, जिसे सुनकर आप लोटपोट हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Social Media
दरअसल, एक व्यक्ति ने 6 साल पुराना बर्गर का ऑनलाइन विज्ञापन डाला है। छह साल पुराने चीज बर्गर की नीलामी हुई, जिसकी अभी तक 62.65 डॉलर यानी कि 4400 रुपये लगाई गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pexels.com
हाल ही में ओंटारियो के रहने वाले डेव अलेक्जेंडर नाम के व्यक्ति ने लगभग छह साल पुराने चीज बर्गर को नीलाम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेव ने अपने घर में पिछले 6 साल से एक बर्गर और कुछ फ्राइज रखे थे, जिसे बेचने के लिए उन्होंने ई-बेय पर विज्ञापन डाला था। 

4 of 5
डेव ने बताया कि उनकी बेटी ने साल 2012 में बर्गर और फ्राइज खरीदने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने इसे खरीदकर शेल्फ में रख दिया। डेव ने बर्गर की नीलामी के लिए 30 डॉलर रखी थी जो देखते ही देखते छह दिनों में 62.65 डॉलर पहुंत गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोगों का मानना है कि मैकडॉनल्ड के फ़ूड्स कभी ख़राब नहीं होते हैं। इसी वजह से डेव ने घर में छह साल तक बर्गर को संभालकर रखा और अब उसे नीलाम कर दिया। नीलामी की कीमत ख़रीदी गई कीमत से कहीं ज़्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें