फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाते ही महिला के गालों में आ जाती थी सूजन, जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह

Sat, 09 Nov 2019 10:16 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Social media
डॉक्टरों के सामने कभी-कभी ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जिसे देखकर वो भी हैरान रह जाते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है इराक में। यहां एक 66 वर्षीय महिला की परेशानी डॉक्टरों के लिए भी एक गंभीर समस्या बन गई थी। दरअसल, महिला जब भी खाना खाती थी, तो उसके गाल सूज जाते थे। जब उसने इसकी जांच कराई तो रिपोर्ट देखकर वह भी चौंक गई। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के पैरोटिड ग्लेंड यानी लार ग्रंथि में पथरी थी और वो भी एक-दो नहीं बल्कि कुल 53 पथरियां थीं। इन पथरियों की वजह से ही कुछ भी खाते ही महिला के गालों में सूजन आ जाती थी।  
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
अब बारी थी महिला की लार ग्रंथि से पथरी निकालने की, लेकिन इराक के डॉक्टरों के लिए यह आसान नहीं था। उन्होंने महिला से कहा कि उसके चेहरे पर बिना कोई निशान छोड़े पथरियों को निकालना संभव नहीं है, लेकिन महिला ऐसा नहीं चाहती थी। इसलिए उसने भारत का रूख किया। 

4 of 6
गंगाराम अस्पताल, दिल्ली - फोटो : Social media
दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में महिला की सर्जरी हुई और डॉक्टरों ने उसकी लार ग्रंथि से सभी 53 पथरियां निकाल दी। डॉक्टरों के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है, जब किसी की लार ग्रंथि में इतनी सारी पथरियां मिलीं और उन्हें निकाला गया। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गंगाराम अस्पताल में ईएनटी के कंसलटेंट और सर्जरी करने वाली टीम के डॉक्टर वरुण राय ने बताया कि यह काफी मुश्किल भरा काम था कि बिना कोई निशान छोड़े छह सेमी. लंबी और 3-4 सेमी. चौड़ी ग्रंथि से सभी पथरियों को निकाल दिया जाए। हालांकि पूरे दो घंटे की सर्जरी के बाद सभी पथरियों को निकाल दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
आपको बता दें कि लार ग्रंथियां हमारे मुंह में मौजूद एक ऐसा अंग हैं जो लार बनाती हैं। ये ग्रंथियां लार को स्रावित और भोजन के पाचन क्रिया में मदद करती हैं। इसमें पानी की मात्रा 98 फीसदी रहती है। लार ग्रंथियां 24 घंटे में लगभग एक से 1.5 लीटर तक लार को स्रावित करती हैं। यह मुंह को नम और स्वच्छ रखता है और चबाने, निगलने और पाचन प्रक्रिया में मदद करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें