फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के वो 5 राज्य, जो करते हैं सबसे ज्यादा अनाज की पैदावार

Sat, 30 Jan 2021 04:29 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अनाजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर लगातार राजनैतिक बहसें जारी हैं। इसी बीच ये बात भी सामने आई है कि भारत अनाज की पैदावार के मामले में दुनिया के अव्वल देशों की श्रेणी में आ चुका है। साल 2020-21 में भारत ने 298.3 मिलियन टन अनाज उपजाने का टारगेट तय किया, जिसे काफी हद तक पूरा किया जा चुका है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भारत के उन 5 राज्यों के बारे में बताएंगे, जो सबसे ज्यादा अनाज की पैदावार करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पश्चिम बंगाल
बंगाल में चावल के अलावा भी कई तरह की पैदावार होती है। इनमें सब्जियों से लेकर फल भी शामिल हैं। आम, लीची, अन्नानास, अमरूद और संतरा जैसे फल बंगाल में खूब उगाए जाते हैं। वहीं सब्जियों में टमाटर, भिंडी, गोभी, पत्तागोभी और बैंगन की खेती बड़े स्तर पर की जाती है। इसके साथ ही बंगाल में कई तरह के मसाले जैसे मिर्च, अदरक, लहसुन और हल्दी की भी पैदावार होती है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश
बंगाल के बाद नंबर आता है उत्तर प्रदेश का। गेहूं की पैदावार के मामले में यह राज्य हमेशा बाजी मारता रहा है। बता दें कि देश के कुल गेहूं उत्पादन का लगभग 35 फीसदी हिस्सा उत्तर प्रदेश में ही उगाया जाता है। राज्य के पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी भाग में करीब 96 लाख हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की खेती की जाती है। गेहूं और कई दूसरी फसलों के अलावा उत्तर प्रदेश गन्ने की खेती में भी सबसे आगे है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब
पंजाब में किसान सालाना 110-120 लाख टन चावल का उत्पादन करते हैं। देश के सबसे उपजाऊ राज्यों में पंजाब की गिनती होती है। हालांकि, हाल के सालों में यहां कृषि उत्पादकता कम हुई है। इसके बाद भी ये राज्य अनाज उत्पादन के मामले में तीसरे नंबर पर है। पड़ोसी राज्य हरियाणा की तरह पंजाब गेहूं का भी बड़ा उत्पादक है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात
खरीफ सीजन के दौरान गुजरात में मुख्य तौर पर मूंगफली, कपास और कैस्टरसीड की सबसे ज्यादा खेती होती है। बता दें कि यह राज्य इन तीनों फसलों का सबसे बड़ा उत्पादक भी रहता आया है। वैसे बीते एक दशक में बारिश कम होने का असर खरीफ की खेती पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा
कृषि उत्पादक राज्यों में हरियाणा भी आगे है। यहां के लगभग 70 फीसदी लोग खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। भारत में हरित क्रांति लाने में भी हरियाणा का बड़ा रोल रहा है। यहां पर गेहूं, चावल, गन्ना और सूरजमुखी की खेती होती है। खेती के अलावा पशुपालन से जुड़े व्यवसाय में भी ये राज्य आगे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें