फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की वो 5 अजीबोगरीब सजाएं, जिनके बारे में जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Fri, 26 Jun 2020 11:01 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
किसी भी अपराधी को उसके अपराध के लिए सजा जरूर मिलती है, चाहे वो अपराध छोटा हो या बड़ा। लेकिन जरा सोचिए कि अपराधी को उसके अपराध के लिए अजीबोगरीब सजा मिलने लगे तो। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब सजाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमेरिका के मिसौरी में रहने वाले डेविड बेरी नामक शख्स ने सैकड़ों हिरणों का शिकार किया था। साल 2018 में इस जुर्म का दोषी पाते हुए अदालत ने उसे एक साल तक जेल में रहकर महीने में कम से कम एक बार डिज्नी का बाम्बी कार्टून देखने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
स्पेन के एंडालूसिया में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक के माता-पिता ने उसे पॉकेट मनी देनी बंद कर दी थी, जिसके बाद वह इस मामले को अदालत में ले आया। हालांकि अदालत ने उल्टे उसी को सजा सुना दी कि अगले 30 दिन के अंदर उसे उसके माता-पिता का घर छोड़ना पड़ेगा और अपने पैरों पर खड़ा होना पड़ेगा।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमेरिका के ओकलाहोमा में रहने वाले 17 वर्षीय टाइलर एलरेड द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने की वजह से हुई दुर्घटना में उसके एक दोस्त की मौत हो गई थी। यह घटना साल 2011 की है। चूंकि टाइलर उस समय हाई स्कूल में पढ़ते थे, इसलिए अदालत ने उन्हें हाई स्कूल और ग्रेजुएशन खत्म करने के अलावा साल भर के लिए ड्रग, शराब और निकोटिन टेस्ट करवाने के साथ ही 10 साल तक चर्च जाने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2008 में एंड्रयू वेक्टर पर अपनी कार में तेज आवाज में संगीत सुनने पर 120 पाउंड यानी आज के हिसाब से करीब 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। वो अपना पसंदीदा संगीत 'रैप' सुन रहे थे। हालांकि बाद में जज ने कहा कि वह जुर्माने की रकम घटाकर 30 पाउंड कर देंगे, बशर्ते कि वेक्टर को 20 घंटों तक बीथोवन, बाख और शोपेन का शास्त्रीय संगीत सुनना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2003 में अमेरिका के शिकागो में रहने वाले दो लड़कों ने क्रिसमस की शाम चर्च से ईसा मसीह की मूर्ति चुराई थी और उसे नुकसान पहुंचाया था। इस जुर्म का दोषी पाते हुए दोनों को 45 दिन के लिए जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा उन्हें अपने गृहनगर में एक गधे के साथ मार्च करने का भी आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें