फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की वो 5 रहस्यमय जगहें, जिनकी आजतक गुत्थी सुलझा नहीं पाए वैज्ञानिक

Wed, 20 May 2020 07:35 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो रहस्यों से भरी हुई हैं। कई बार तो इन रहस्यों पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि इन रहस्यों को सुलझाने को सुलझाने के लिए कोशिशें लगातार जारी हैं। लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं मिला है। इन जगहों को लेकर वैज्ञानिक लगातार जांच-पड़ताल कर रहे हैं और निष्कर्ष तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। आप भी इन जगहों के बारे में जानकर जरूर हैरान हो जाएंगे और सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ऐसे कैसे हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Ilaha Da Quimada - फोटो : Social Media
सांपों वाला द्वीप
इलाहा दा क्यूइमादा एक ऐसा द्वीप है, जहां सांपों का शासन है। यह द्वीप ब्राजील में स्थित है। इस द्वीप से जुड़े रहस्य के बारे में आज तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इलाहा दा क्यूइमादा को सांपों वाला द्वीप के नाम से जाना जाता है। इस द्वीप पर गोल्डन लांसहेड वाइपर जैसे विषैले सांपों का घर है। इलाहा दा क्यूइमादा द्वीप पर ब्राजील की नौसेना ने सभी नागरिकों को आने पर प्रतिबंध किया है। साओ पाउलो से महज 20 मील की दूरी पर यह द्वीप स्थित है। यहां प्रति तीन फीट की दूरी पर एक से पांच सांप आसानी से मिल जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Sentinel Island - फोटो : Social Media
अंडमान का सेंटिनल द्वीप
वैसे तो भारतीय नागरिकों को पूरे देश भर में कहीं भी आने जाने पर आजादी है। लेकिन सेंटिनल द्वीप सबको जाने से मनाही है। सेंटिनल द्वीप पर खतरनाक आदिवासी रहते हैं, जिनका दुनिया में किसी से भी संपर्क नहीं है। ये लोग ना तो स्वयं इस द्वीप से बाहर आते हैं और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को यहां आने देते हैं। इसके पीछे क्या कारण है, यह भी आज तक पता नहीं चल पाया है। यहां जाना लोगों के लिए बहुत जानलेवा होता है।

4 of 5
डानाकिल डिप्रेशन - फोटो : Social media
इथोपिया का दनाकिल रेगिस्तान
यह आम तौर पर कहा जाता है कि दनाकिल रेगिस्तान की गर्मी धरती पर नर्क की आग का अहसास कराती है। दुनिया में जहां कुछ महीनों के अंतराल में मौसम बदलता है, कभी सर्दी होती है तो कभी गर्मी, लेकिन इस जगह पर पूरे साल न्यूनतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है। कभी-कभी तो पारा 145 डिग्री सेल्सियस भी हो जाता है। आग उगलने के कारण इस जगह को 'क्रुअलेस्ट प्लेस ऑन अर्थ' भी कहा जाता है, जिस कारण यहां के तालाबों का पानी हर वक्त उबलता रहता है। नेशनल जियोग्राफिक ने इसे 'पृथ्वी पर सबसे क्रूर जगह' कहा है। यहां 62,000 मील से अधिक क्षेत्र में रेगिस्तान फैला है। ऐसे में यहां रह पाना भी नामुमकिन ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Death Valley - फोटो : Social Media
अमेरिका की डेथ वैली
इस जगह की सबसे बड़ी समस्या ये है कि यहां का तापमान हमेशा 130 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यहां पड़ने वाली गर्मी से किसी की भी जान जा सकती है। साल 1913 में यहां 134.06 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड तापमान मापा गया था। यहां पानी के निशान तक नहीं हैं। वहीं अगर कहीं पानी मिल भी जाए तो वह खारा होता है। इसे दुनिया की सबसे गर्म जगह के रूप में माना जाता है, जहां किसी का भी रह पाना नामुमकिन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें