Most Haunted Roads in India: हमारे देश में ऐसी कई सड़कें हैं, जिनका नाम सुनते ही लोगों की रूह कांप जाती है। दिन के समय ये सड़कें देखने में आम रास्तों की तरह ही लगती हैं। वहीं शाम होते ही जैसे-जैसे अंधेरा पसरता है वैसे वैसे यहां का माहौल पूरी तरह बदल जाता है। यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच इन जगहों को लेकर भूतिया या डरावनी कहानियां काफी मशहूर हैं। भारत में भूत-प्रेत से जुड़ी कहानियां और मान्यताएं लंबे समय से चली आ रही हैं।
अक्सर लोग ऐसी घटनाओं का भी जिक्र करते हैं जब रात में गाड़ी चलाते समय उनका सामना रहस्यमयी शक्तियों से हुआ। हाईवे और सड़कों पर भूत दिखने जैसी कहानियां खूब प्रचलित रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको देश की कुछ डरावनी सड़कों के बारे में बता रहे हैं।