प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बड़ोग रेलवे स्टेशन
बड़ोग रेलवे स्टेशन हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित है। कालका-शिमला रेल रूट पर पड़ने वाला ये स्टेशन जितना खूबसूरत है, ठीक उतना ही डरावना और भूतिया है। बड़ोग रेलवे स्टेशन ठीक बगल में एक सुरंग है। इस सुरंग का निर्माण एक ब्रिटिश इंजीनियर कर्नल बड़ोग ने कराया था, लेकिन बाद में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। लोगों का मानना है कि कर्नल बड़ोग की आत्मा इस सुरंग में घूमती-फिरती है।