फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: ये हैं दुनिया की पांच सबसे खतरनाक जगह, जहां हमेशा बना रहता है जान पर खतरा

Thu, 24 Jun 2021 04:33 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनिया भर में कई जगह ऐसी हैं, जो बेहद ही खतरनाक हैं। यहां कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको दुनिया की ऐसी पांच जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां हमेशा जान पर खतरा बना रहता है। दुनिया में कई खूबसूरत स्थान हैं, जहां पर अक्सर लोग अपनी छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं। ये स्थान काफी शांत होते हैं और बेहद खूबसूरत भी। इस कारण पर्यटकों का आकर्षण यहां पर हमेशा बना रहता है। वहीं दूसरी तरफ कुछ जगह इतनी ज्यादा खतरनाक होती हैं, जहां आपकी एक छोटी सी गलती का बहुत बड़ा नतीजा निकल सकता है। विश्व भर में कई लोगों का एक बहुत बड़ा तबका ऐसा है, जो इन जगहों पर रोमांच पाने के लिए घूमने जाता है। कई मर्तबा तो इन जगहों पर लोगों की जानें तक चली गई हैं। इन स्थानों पर इतना जोखिम होता है कि जरा सी गलती से जान तक चली जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं विश्व की ऐसी पांच जगहों के बारे में जहां जिंदा रहना काफी चुनौतीपूर्ण रहता है।

विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर

सना, यमन


यमन का सना शहर विश्व में काफी खतरनाक जगहों के रूप में गिना जाता है। यहां पर अमूमन कई आतंकवादी घटनाएं और बमबारी होती रहती हैं। इसके अलावा पैसे देकर लोगों को मरवाया जाता है। हालांकि यमन देश का ये शहर काफी ऐतिहासिक और खूबसूरत है, पर निरंतर होती आतंकवादी घटनाएं इस शहर की खूबसूरती को मिटाने का काम कर रहीं हैं। ये शहर राजनीतिक रूप से भी काफी अस्थिर है। अक्सर विद्रोहियों और सरकार के बीच तनातनी जारी रहती है। यूएस का स्टेट डिपार्टमेंट भी अपने नागरिकों को यहां पर जाने के लिए मना करता है।
विज्ञापन

3 of 6
द ग्रैंड कैनियन - फोटो : pexels

ग्रैंड कैनियन, अमेरिका


अमेरिका का ग्रैंड कैनियन विश्व की सबसे ज्यादा खतरनाक जगह है। यहां पर कई लोग आकर आत्महत्या करते हैं। दुनिया में जहां लोग जाकर सबसे ज्यादा आत्महत्याएं करते हैं। उस आधार पर इस जगह का नाम दूसरे स्थान पर आता है।  हालांकि ये एक लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस तो है, साथ ही साथ यहां पर नदी के किनारे कई जानलेवा घटनाएं भी होती हैं। 

4 of 6
डानाकिल डेजर्ट - फोटो : Pixabay

डानाकिल रेगिस्तान, इथोपिया


इथोपिया का डानाकिल रेगिस्तान पृथ्वी का सबसे गर्म स्थान है। यहां पर तापमान इतना गरम होता है कि कोई भी जीव आसानी से झुलस सकता है। यहां की विदेशी संस्थाएं लोगों को आगाह करती हैं कि इस स्थान पर घूमने ना जाएं। इथोपिया और इरीट्रिया के मतभेद के चलते इस रेगिस्तान में लोगों का अगवा होने का भी खतरा बना रहता है। 
विज्ञापन

5 of 6
स्नेक आइलैंड, ब्राजील - फोटो : Social media

स्नेक आइलैंड, ब्राजील


ब्राजील में एक ऐसा द्वीप भी है, जहां जाने की कोई हिमाकत नहीं करता। इस आइलैंड का वास्तविक नाम 'इलाहा दा क्यूइमादा' है। इस आइलैंड पर दुनिया के सबसे खतरनाक सांप पाए जाते हैं। इस छोटे से द्वीप पर विभिन्न प्रजातियों के 4000 से भी ज्यादा सांप हैं। इसके अलावा यहां पर वाइपर सांप भी पाए जाते हैं, जिनके अंदर उड़ने की काबिलियत होती है। इस द्वीप पर पाए जाने वाले सांपों का जहर इतना खतरनाक है कि वह इंसानों के मास को भी गला सकता है। इसी को देखते हुए ब्राजील ने इस आइलैंड के पास जाने पर सख्त पाबंदी लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

लेक नेट्रॉन, तंजानिया


कहा जाता है कि नेट्रॉन झील के पानी को जो कोई भी छूता है वह पत्थर बन जाता है। इस झील के आस-पास कई पशु-पक्षियों की लाशें पड़ी हुईं हैं, जो जमकर पत्थर बन चुके हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस झील में सोडियम कार्बोनेट की मात्रा काफी ज्यादा है। पानी में अल्कलाइन की मात्रा और अमोनिया की मात्रा एक समान है। इस कारण इस झील में डूब कर जो भी मरता है उसकी लाश सालों-साल तक जमी रहती है। उसका क्षय नहीं होता। इस झील को विस्फोटक झील के नाम से भी जाना जाता है। इसके पानी में कार्बन डाई-ऑक्साइड और मीथेन गैस की मात्रा काफी ज्यादा है। इस कारण कहा जाता है कि इस झील के पास हल्का सा भी अगर भूकंप आ जाए तो यह विस्फोट हो जाएगी। यही वजह है, जिसके चलते इस झील को काफी खतरनाक जगहों में गिना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें