फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी दुनिया को हैरान करती हैं उत्तर कोरिया से जुड़ी ये 5 रोचक बातें

Wed, 10 Jun 2020 08:32 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
उत्तर कोरिया - फोटो : फाइल फोटो
परमाणु परीक्षणों से लेकर अमेरिका के साथ तनातनी के वजह से उत्तर कोरिया दुनियाभर में मशहूर है। इस देश में कुछ ऐसे अजीबोगरीब कानून हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इन्हीं कानूनों की वजह से उत्तर कोरिया की दुनियाभर में आलोचना होती है। हालांकि, देश की सरकार पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है। ह अपने अनुसार कानून बनाता है और वहां की जनता तो वो कानून मानने ही पड़ते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
उत्तर कोरिया - फोटो : Pixabay
उत्तर कोरिया का संस्थापक किम II सुंग को कहा जाता है। उनका जन्म वर्ष 1912 को हुआ था। उन्ही के जन्मदिन के वर्ष से ही उत्तरी कोरिया अपने नए वर्ष की गणना करता है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर कोरिया में लोगों का नीला जींस पहनना प्रतिबंधित है। हालांकि पर्यटकों को ये छूट है कि वो नीले रंग की जींस पहन सकते हैं, लेकिन किम II सुंग और किम जोंग द्वितीय के मेमोरियल हॉल में जाने से पहले आपको दूसरे रंग की पैंट पहननी होगी।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उत्तर कोरिया में गरीब लोगों की तस्वीर लेना कानूनन अपराध है। दरअसल, उत्तर कोरिया का मानना है कि इससे देश की छवि खराब होती है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उत्तर कोरिया में आप अपने मनपसंद के बाल नहीं कटवा सकते हैं। सरकार ने लोगों के बाल कटवाने के कुछ डिजाइन जारी किए हैं। उत्तर कोरिया में रहने वाले लोग इन्हीं डिजाइनों में से किसी एक को पसंद करके अपने बाल कटवा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
उत्तर कोरिया - फोटो : फाइल फोटो
उत्तर कोरिया में कानून है कि यहां आम नागरिक कार नहीं खरीद सकते हैं। यहां पर कार रखने की इजाजत सिर्फ सेना और सरकार के अधिकारियों को ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किजोंग डांग - फोटो : फाइल फोटो
उत्तर कोरिया में किजोंग डांग नाम का एक मॉडल शहर बनाया गया है। उत्तर कोरिया ने ठीक बॉर्डर पर इस शहर का निर्माण किया है, जो कि दक्षिण कोरिया के लोगों को लुभाने के लिए है। पर यहां पर कोई नहीं रहता है। इसे एक भुतहा शहर कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें