फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 साल के इस लड़के की रातों-रात अचानक बढ़ गई संपत्ति, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी पछाड़ा

Sat, 26 Oct 2019 06:17 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एरिक से - फोटो : सोशल मीडिया
अमीर बनने के लिए लोग क्या नहीं करते हैं। कुछ लोगों को अमीरी विरासत में मिली होती है तो कुछ लोग अपने मेहनत से इस मुकाम को हासिल करते हैं। लेकिन अगर आपको ये सुनने को मिले की कोई शख्स एक झटके में इतना अमीर हो गया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पीछे हो गए तो शायद आप इस बात पर यकीन न करें। फिर भी यकीन करना होगा क्योंकि एक 24 साल के लड़के के साथ भी कुछ ऐसा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हम जिस लड़के की बात कर रहे हैं उनका नाम एरिक से है। 24 वर्षीय एरिक के पिता चीन की एक दिग्गज फार्मास्युटिकल कंपनी में डायरेक्टर हैं। एरिक की जिंदगी आम इंसान की तरह सामान्य रूप से आगे बढ़ रही थी। लेकिन एक दिन एरिक के जीवन में एक दिन ऐसा बदलाव आया कि वो अचानक दुनिया की नजरों में आ गए। रातों-रात उनके नाम 3.8 बिलियन डॉलर यानी 2,69,19,20,00,000 रुपये की संपत्ति हो गई। एरिक एशिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
एरिक से - फोटो : सोशल मीडिया
संपत्ति के मामले में एरिक ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी पछाड़ दिया है, क्योंकि ट्रंप के पास 3.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। एरिक के पिता चेउंग लिंग सेंग और माता से पिंग ने अपनी कंपनी सिनो बायोफार्मास्युटिकल का पांचवा हिस्सा इनके नाम कर दिया। सिनो बायोफार्मास्युटिकल के इस हिस्से की बाजार में कीमत 3.8 बिलियन डॉलर है। वहीं बिजनेस मैगजीन ‘फोर्ब्स’ के अनुसार सितंबर 2019 तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति 3.1 बिलियन डॉलर है।

4 of 5
एरिक से - फोटो : सोशल मीडिया
सिनो बायोफार्मास्युटिकल में एरिक को हिस्सेदारी के अलावा एक बड़ी जिम्मेदारी भी दी गई है। उन्हें कंपनी की बोर्ड कमिटी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है। यानी हिस्से में मिले पैसे को बढ़ाने की जिम्मेदारी भी अब एरिक की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एरिक से - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो एरिक का जन्म वाशिंगटन में हुआ है। लेकिन उन्होंने अपनी स्कूलिंग बीजिंग और हांगकांग से पूरी की है। उन्होंने हाल ही पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें