फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लड़के ने अपनी चाहत पूरी करने के लिए कर दी पैसों की बारिश, फिर पहुंच गया जेल

Fri, 11 Jan 2019 03:03 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Social Media
आज के जमाने में पैसे कमाने के लिए जहां लोग इतनी मेहनत करते हैं वहीं एक शख्स ऐसा भी है जो लाखों रुपए हवा में उड़ा देता है। सुनकर यकीन कर पाना मुश्किल है लेकिन ये सच है, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Facebook
चीन के हांग कांग शहर में वोंग चिंग-किट नाम के लड़के ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में अपनी महंगी लम्बोर्गिनी कार से उतरता है। उतरने के साथ ही वह फेसबुक लाइव करना भी शुरू कर देता है। फेसबुक लाइव में वह लोगों से बातें करता है और अपने बारे में बताता है। कुछ समय तक अपना परिचय देने के बाद वहां जो होता है उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Social Media
24 साल का वोंग कुछ ही सेकेंड में लोगों की नजर में हीरो बन जाता है। डेली मेल वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक वोंग ने करीब 2,00,000 डॉलर (लगभग 18 लाख रुपये) हवा में उड़ा दिए। हालांकि इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मजे की बात ये रही कि पैस जब उसने हवा में उड़ाए तो उसे बटोरने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। 

4 of 8
- फोटो : Social Media
हालांकि, वोंग के हवा में नोट उड़ाने के बाद वहां लोगों में पैसे बटोरने की होड़ मच गई। इस चक्कर में आधे घंटे से अधिक समय तक ट्रैफिक सिस्टम खराब रहा। वोंग ने ये कारनाम सिर्फ लोगों की नजरों में हीरो बनने के लिए किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।   
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 24 वर्षीय वांग चिंग अपनी स्पोर्ट्स कार से उतर कर हाथ में लिए हुए बहुत सारे बिल लोगों को दिखाता है। रिपोर्ट के अनुसार वांग ने अपने सारे पैसे क्रिप्टो करेंसी बिटक्वाइन में लगा दिया है। मामले की छानबीन के बाद खुलासा हुआ कि वोंग एक बिटकॉइन इन्वेस्टर है। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : Social Media
वोंग ने बताया कि वो बिटकॉइन की आड़ में अमीरों के साथ ठगी करता था। वोंग ने पुलिस के सामने और भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसका दावा है कि कुछ दिन पहले उसने ऐसा सपना देखा था कि नोट उड़ाकर गरीबों का हीरो बना जा सकता है। इसी लालच में उसने अपने घर की छत से नोट उड़ाए।  
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Social Media
बता दें कि वोंग खुद पुलिस को नहीं बताया कि उसने कितने पैसे उड़ाए थे, लेकिन वहां की स्थानीय मीडिया का दावा है कि वो 20 हजार पाउंड से ज्यादा की रकम अपनी कार में लेकर पहुंचा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने इतने ही पैसे वहां उड़ाए थे।
विज्ञापन

8 of 8
bitcoin millionaire wong ching kit - फोटो : Social Media
हालांकि एक तरफ वोंग का कहना है कि वह इस तरह से गरीबों और लोगों की मदद करना चाहता है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक वांग उस एरिया में एक स्कैमर की तरह जाना जाता है और उसकी ये हरकत केवल एक पब्लिसिटी स्टंट थी। 

आप भी देखें वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें