फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral: गुस्से में पीएम मोदी से बोला बच्चा- 'प्लीज उनको बचा लो', मैं लूंगा बदला

Fri, 22 Feb 2019 06:32 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
pulwama attack kid viral video - फोटो : twitter
बीते 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले (2019 Pulwama Attack) के बाद भारत में काफी गुस्सा है। लोग चाहते हैं कि भारत सरकार इस हमले का करारा जवाब दे। 40 जवानों के शहीद होने के बाद हर कोई किसी न किसी तरह से शहीद परिवार की मदद कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह से पाकिस्तान के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने देश को भरोसा दिलाया है कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा था कि पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हमला निंदनीय है। मैं इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे बहादुर जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : PTI
सोशल मीडिया (Social Media) पर भी लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा रोते हुए पीएम मोदी (PM narendra modi) से आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने की गुहार लगा रहा है। 

4 of 7
एक बच्चा रोते हुए पीएम मोदी से जवानों की शहादत का बदला लेने की भावुक अपील कर रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मां और बेटे टीवी देख रहे हैं, जिसमें शहीदों को अंतिम विदाई दी जा रही थी। जिसको देखकर बच्चा रोने लगता है। मां पूछती है कि तुम क्यों रो रहे हो तो वो रोते हुए कहता है- 'मैं रो रहा हूं क्योंकि हमारे जवान मर गए।'
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : पीटीआई
जब मां पूछती है कि तुम मोदी जी से क्या कहना चाहते हो तो बच्चा कहता हैं- 'प्लीज उनको बचा लो।' बच्चा रोते हुए कहता है- 'मैं बड़ा होकर भारतीय जवान बनूंगा और इसका बदला लूंगा। मैं अपने देश को बचाऊंगा और बदला लूंगा।'
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पुलवामा (Pulwama Attack 2019) में देश के 40 सीआरपीएफ (CRPF) जवान शहीद हो गए हैं। 18 फरवरी को हुए एक एनकाउंटर में सेना के चार जवान शहीद हो गए थे। बता दें कि पुलवामा में हुए एन्काउंटर में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला करने वाले मास्टरमाइंड कमरान गाजी मार दिया गया है। 18 घंटे तक चली इस मुठभेड़ में मेजर विभूति समेत 4 सिपाही शहीद हो गए थे। वहीं एक ब्रिगेडियर, लेफ्टिनेंट कर्नल और एक कर्नल को गोली लगी थी। अगली स्लाइड पर देखिए वायरल वीडियो।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : File Photo

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें