फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई में मिली डायनासोर की 1400 लाख साल पुरानी विशाल हड्डी, वजन इतना कि उठाने में लगेंगे 10 लोग

Mon, 29 Jul 2019 01:48 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
खुदाई के दौरान मिली डायनासोर की विशाल हड्डी - फोटो : CGTN/Social media
दुनियाभर में खुदाई के दौरान अब तक कई चौंकाने वाली चीजें वैज्ञानिकों को मिल चुकी हैं। एक ऐसी ही हैरान करने वाली चीज फ्रांस के शेरेंट क्षेत्र के आंजेक जंगल में मिली है। यहां खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों को 1400 लाख साल पुरानी डायनासोर की हड्डी मिली है। इसका वजन इतना है कि इसे उठाने के लिए सामान्य वजन वाले कम से कम 10 लोगों को मेहनत करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
खुदाई के दौरान मिली डायनासोर की विशाल हड्डी - फोटो : CGTN
वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह हड्डी शाकाहारी डायनासोर सॉरोपॉड के जांघ की है। इस हड्डी की लंबाई 6.6 फीट और वजन लगभग 499 किलो है। 
विज्ञापन

3 of 5
सॉरोपॉड डायनासोर - फोटो : Social media
सॉरोपॉड दुनिया के सबसे बड़े शाकाहारी डायनासोर होते थे। इनकी गर्दन और पूंछ काफी लंबी होती थी, जबकि मुंह छोटा होता था और शरीर का बाकी हिस्सा मोटा होता था। 

4 of 5
खुदाई के दौरान मिली डायनासोर की विशाल हड्डी - फोटो : CGTN
डायनासोर की ये हड्डी जिस इलाके से मिली है, वह इलाका (शैरेंट) जीवाश्म अवशेषों से भरा पड़ा है। इससे पहले साल 2010 में भी इसी जगह से सॉरोपॉड डायनासोर की ही एक छह फीट लंबी जांघ की ही हड्डी मिली थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायनासोर की हड्डियां - फोटो : Live Science
जीवाश्म वैज्ञानिकों के मुताबिक, साल 2010 के बाद से अब तक शैरेंट इलाके से 7500 हड्डियां खोजी जा चुकी हैं। इनमें 40 अलग-अलग प्रजाति के डायनासोर के अवशेष हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें