फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab: 12 की उम्र में मां और 13 साल में पिता बनने जा रहा है ये कपल, नाना-नानी को पड़ रही फटकार

Tue, 05 May 2026 01:20 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

12 Year Old Pregnant: अमेरिका के मिसीसिपी से सामने आया एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर तीखी बहस का कारण बना हुआ है, जहां 12 साल की एक बच्ची के गर्भवती होने की खबर ने लोगों को चौंका दिया। असली विवाद तब खड़ा हुआ, जब उसके माता-पिता ने उसकी गोद भराई का आयोजन कर डाला। 
विज्ञापन
1 of 5
12 साल की बच्ची का बेबी शावर - फोटो : Shelia Marble/Facebook
12 Year Old Pregnant Girl's Baby Shower: जिस उम्र में बचपन खिलखिलाता है, वहीं अगर जिम्मेदारियों का बोझ कंधों पर आ जाए, तो सवाल उठना लाजमी है। अमेरिका के मिसीसिपी से सामने आया एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर तीखी बहस का कारण बना हुआ है, जहां मासूमियत और परिपक्वता की सीमाएं धुंधली होती नजर आईं।

ग्रीनवुड की रहने वाली महज 12 साल की एक बच्ची के गर्भवती होने की खबर ने लोगों को चौंका दिया। लेकिन असली विवाद तब खड़ा हुआ, जब उसके माता-पिता ने इस स्थिति की चिंता जताने के बजाय पूरे धूमधाम के साथ उसकी गोद भराई का आयोजन कर डाला। जैसे ही इस जश्न की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आईं, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन

2 of 5
12 साल की बच्ची का बेबी शावर - फोटो : Shelia Marble/Facebook
बेबी बंप के साथ खड़ी दिखी लड़की
फेसबुक पर शेयर की गई तस्वीरों में बच्ची अपने बेबी बंप के साथ खड़ी नजर आ रही है। उसके साथ एक 13 साल का किशोर भी दिखाई दे रहा है, जिसे उसका पार्टनर बताया जा रहा है। पीछे सजे रंग-बिरंगे गुब्बारे, गिफ्ट्स और भव्य सजावट ऐसा माहौल बना रहे हैं, मानो किसी वयस्क जोड़े का बेबी शॉवर हो।
विज्ञापन

3 of 5
12 साल की बच्ची का बेबी शावर - फोटो : Shelia Marble/Facebook
लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रिया
जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुईं, लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि जिस उम्र में बच्चों को शिक्षा और खेल की जरूरत होती है, वहां उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए कैसे तैयार किया जा सकता है। माता-पिता के इस रवैये को लेकर भी काफी नाराजगी देखने को मिली लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति को संभालने के बजाय उसे उत्सव की तरह पेश करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।
 

4 of 5
12 साल की बच्ची का बेबी शावर - फोटो : Shelia Marble/Facebook
शारीरिक और मानसिक रूप से खतरनाक
विशेषज्ञों का भी मानना है कि इतनी कम उम्र में गर्भधारण करना न केवल शारीरिक रूप से खतरनाक हो सकता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर असर पड़ता है। यह उम्र विकास और समझ की होती है, जहां इस तरह की परिस्थितियां बच्चे के भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
12 साल की बच्ची का बेबी शावर - फोटो : Shelia Marble/Facebook
हालांकि, अब तक इस मामले में स्थानीय प्रशासन या चाइल्ड प्रोटेक्शन एजेंसियों की ओर से किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर समाज को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि टीनएज प्रेग्नेंसी जैसे संवेदनशील मुद्दों को कैसे संभाला जाना चाहिए, और क्या केवल जश्न मनाना ही इसका समाधान है, या फिर इसके पीछे छिपी गंभीरताओं को समझना ज्यादा जरूरी है।

Bizarre: बाढ़ में लापता हुए शख्स का शव मिला मगरमच्छ के अंदर, मामला खुला तो पुलिस भी रह गई सन्न
Polar Bear: सफेद बर्फ से दिखने वाले ये भालू असल में होते हैं काले, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें