फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर हो गई दुर्घटना तो सौ लोग कार सहित पहुंच गए कीचड़ में

Sun, 30 Jun 2019 02:37 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : youtube
आजकल लोग सबसे ज्यादा तकनीक पर विश्वास करने लगे हैं। अधिकांश लोगों को लगता है कि तकनीक कभी गलत हो ही नहीं सकती। लेकिन वह यह भूल जाते हैं कि तकनीक भी इंसानों की देन है। आज के समय में कहीं भी जाना आसान है। लोग कहीं भी जाने के लिए गूगल मैप्स के जरिए कहीं भी पहुंच जाते हैं। पर क्या आपको पता है कि गूगल भी गलत रास्ता बता सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
हाल ही में अमेरिका के कोलोराडा में गूगल मैप ने एयरपोर्ट जा रही 100 गाड़ियों को गलत रास्ता बता दिया। जिसके कारण वह कीचड़ में पहुंच गए। आप इस घटना पर विश्वास नहीं कर रहे होंगे। लेकिन ये सच है। खबरों के अनुसार कोलोराडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जाने वाली सड़क Pena Boulevard पर हादसा हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Google
इस कारण वहां जाम लग गया। ऐसे में एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर गूगल मैप ने शॉर्टकट बताया। इसके बाद एयरपोर्ट पर जाने वाली सभी गाड़ियां एक-दूसरे के पीछे चलने लगीं। इस दौरान सभी गाड़ियां कीचड़ में जा फंसी। 

4 of 5
- फोटो : Google
दरअसल, उस सड़क पर कुछ ही दिन पहले बारिश हुई थी। सड़क कच्ची होने के चलते वहां बहुत ज्यादा कीचड़ जमा हो गया। जिसकी वजह से गाड़ियों को मोड़ना भी मुश्किल हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे आगे चल रही दो गाड़ियां कीचड़ में बहुत बुरी तरह फंस गई थी, जिसकी वजह से पीछे चल रही 100 गाड़ियों का रेला लग गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें