फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi: गोपालगंज-बक्सर में दो तारीखों पर चला रंग, कहीं शास्त्रों की गणना तो कहीं उमंग से सराबोर कुर्ता फाड़ होली

Sat, 15 Mar 2025 02:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/गोपालगंज

सार

Bihar Holi News: गोपालगंज और बक्सर में दो तारीखों पर होली मनाई जा रही है, शास्त्रों की गणना की वजह से ऐसा हुआ है। हालांकि इस दौरान युवा, बच्चे और अन्य सभी की होली खेलने की मोहक तस्वीरें सामने आई हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
गोपालगंज और बक्सर में 15 तारीख को खेली जा रही होली की धूम देखते ही बनी - फोटो : अमर उजाला
गोपालगंज जिले के सभी 14 प्रखंडों में इस वर्ष होली का पर्व दो अलग-अलग तिथियों में मनाया गया, जिससे लोगों के बीच असमंजस की स्थिति रही। कुछ स्थानों पर 14 मार्च को होली मनाई गई, तो अधिकांश जगहों पर 15 मार्च को रंगोत्सव धूमधाम से खेला गया। दरअसल, होली की तिथि को लेकर धार्मिक गणना में मतभेद के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।
 
विज्ञापन

2 of 6
गोपालगंज और बक्सर में 15 तारीख को खेली जा रही होली की धूम देखते ही बनी - फोटो : अमर उजाला
जिले के प्रमुख आचार्यों द्वारा पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि होली 15 मार्च को ही मनाई जाएगी, लेकिन फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10:02 बजे से और समाप्ति 14 मार्च को सुबह 11:11 बजे तक होने के कारण होलिका दहन का आयोजन 13 मार्च की रात को ही किया गया।

यह भी पढ़ें- Holi 2025:बिहार के बड़े हिस्से में होली आज, कहीं कुर्ता फाड़ तो कहीं पानी की बौछार; देखिए कहां कैसा धमाल
 
विज्ञापन

3 of 6
गोपालगंज और बक्सर में 15 तारीख को खेली जा रही होली की धूम देखते ही बनी - फोटो : अमर उजाला
पंडित राजेश कुमार उपाध्याय के अनुसार, रंग खेलने का विधान चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में होता है, जो इस बार 15 मार्च को दोपहर 12:45 बजे तक उदयातिथि में रही। इसीलिए अधिकांश स्थानों पर 15 मार्च को ही होली का रंग खेला गया। हालांकि कुछ गांवों व मोहल्लों में लोगों ने परंपरानुसार 14 मार्च को ही रंग डालकर पर्व की शुरुआत कर दी थी।
 

4 of 6
गोपालगंज और बक्सर में 15 तारीख को खेली जा रही होली की धूम देखते ही बनी - फोटो : अमर उजाला
बक्सर में उमंग और उल्लास के साथ मनी 'कुर्ता फाड़ होली'
उधर, बक्सर जिले में होली का उत्साह अपने चरम पर रहा। जिले के सभी 11 प्रखंडों में शनिवार को धूमधाम और उमंग से होली मनाई गई। सुबह से ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग रंगों में सराबोर नजर आए। बच्चे रंग-अबीर उड़ाते नजर आए, वहीं युवाओं ने कुर्ता फाड़ कर परंपरागत अंदाज में होली का जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें- Holi 2025 :होली मिलन के नाम पर कार्यालय में लगे बार बालाओं के अश्लील ठुमके, एसपी ने कहा- सब पर होगी कार्रवाई
 
विज्ञापन

5 of 6
गोपालगंज और बक्सर में 15 तारीख को खेली जा रही होली की धूम देखते ही बनी - फोटो : अमर उजाला
बक्सर की 'कुर्ता फाड़ होली' यहां की एक पुरानी परंपरा है, जिसमें युवक एक-दूसरे का कुर्ता फाड़कर आपसी प्रेम और खुशी का इजहार करते हैं। रंग-गुलाल के साथ कीचड़ में भी लोगों ने एक-दूसरे को धकेलकर त्योहार को पूरे जोश के साथ मनाया। फाग गीतों की गूंज, ढोलक की थाप और होली गीतों पर थिरकते युवा शहर और गांवों को एक सुर में रंगते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोपालगंज और बक्सर में 15 तारीख को खेली जा रही होली की धूम देखते ही बनी - फोटो : अमर उजाला
होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
होली पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी चाक-चौबंद रही। डीएम अंशुल अग्रवाल और एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले में 102 मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों, साथ ही 31 गश्ती दलों की तैनाती की गई। इसके अलावा शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए गंगा नदी में नाव से गश्ती भी की जा रही है। जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सतर्क रखा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें