फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बनी भीड़: बाइक सवार को बिजली के पोल से बांधकर पीटकर मार डाला, टक्कर लगने से हुई थी बच्चे की मौत; दो FIR

Mon, 27 Apr 2026 04:12 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कटिहार

सार

Katihar News: कटिहार के रहमानपुर गांव में सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने बाइक सवार मोहम्मद सकरुद्दीन की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की, क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
1 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
कटिहार के सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव में भीड़ तंत्र का भयावह चेहरा सामने आया है। एक सड़क हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कानून को हाथ में लेते हुए एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
 
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 15 वर्षीय मोहम्मद खुसरो की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर फैलते ही गांव में गुस्सा भड़क उठा और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
 
विज्ञापन

2 of 6
बाइक सवार को पोल में बांधकर पीटा गया - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार को पकड़कर की गई पिटाई
जानकारी के अनुसार, भीड़ ने बाइक सवार मोहम्मद सकरुद्दीन को पकड़ लिया। आरोप है कि लोगों ने उसे बिजली के पोल से बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद मोहम्मद सकरुद्दीन की भी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
 
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना दोबारा न हो।

पढ़ें- Bihar: मधुबनी में नाबालिग लड़के की हत्या कर फेंका गया शव, आम के बगीचे से हुआ बरामद; इलाके में सनसनी
 

4 of 6
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज
कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि इस मामले में सुधानी थाना में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में एक बच्चे की मौत हुई थी, जिसके बाद भीड़ ने आरोपी बाइक चालक की पिटाई कर हत्या कर दी।
 
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
जांच में जुटी पुलिस
एसपी के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बारसोई अनुमंडल के डीएसपी खुद मौके पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर भीड़ हिंसा और कानून को हाथ में लेने जैसी प्रवृत्तियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो लोगों की मौत के बाद रहमानपुर गांव और आसपास के इलाकों में दहशत और चिंता का माहौल है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें