मशरूम उत्पादन में इतिहास रच रहीं अनीता देवी
- फोटो : अमर उजाला
मशरूम से बने अचार और पाउडर की बढ़ती मांग
अनीता देवी सिर्फ ताजे मशरूम ही नहीं, बल्कि मशरूम अचार, सूखे मशरूम और मशरूम पाउडर जैसे उत्पाद भी बनाती हैं। इन उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग है और इससे उनके कारोबार का विस्तार हो रहा है।
उनकी वार्षिक आय 3-4 लाख रुपये के बीच है, लेकिन मशरूम की खेती सिर्फ छह से नौ महीने तक ही संभव होती है। गर्मियों में जब तापमान बढ़ता है, तो उत्पादन में कमी आ जाती है। ऑफ-सीजन के दौरान वे अपनी कंपनी के माध्यम से खाद, बीज और जैविक कीटनाशकों की बिक्री पर ध्यान देती हैं, जिससे आय का प्रवाह बना रहे।