फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: CM नीतीश ने किया राजगीर जू-सफारी में बर्ड एवियरी का लोकार्पण, वन्यजीव संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

Sat, 08 Mar 2025 07:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह सफारी देश के बेहतरीन सफारी स्थलों में से एक है, जहां प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक आते हैं और वन्यजीवों को करीब से देखने का आनंद उठाते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
नीतीश ने किया राजगीर जू-सफारी में बर्ड एवियरी का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिले के राजगीर जू-सफारी में नवनिर्मित बर्ड एवियरी का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एवियरी का विस्तृत निरीक्षण किया और वहां मौजूद अधिकारियों से पक्षियों की देखभाल, उनके रहन-सहन और संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस एवियरी में देशी-विदेशी प्रजातियों के अनेक रंग-बिरंगे पक्षी रहेंगे, जिनके लिए प्राकृतिक परिवेश तैयार किया गया है।
 
मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एक खुशी की बात है कि पक्षियों के लिए एक सुंदर और सुरक्षित वातावरण बनाया गया है। यह न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि पक्षी प्रेमियों और बच्चों को भी एक विशेष अनुभव देगा।
 
विज्ञापन

2 of 6
नीतीश ने किया राजगीर जू-सफारी में बर्ड एवियरी का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
प्राकृतिक परिवेश में बनाया गया पक्षियों का नया घर
राजगीर जू-सफारी में निर्मित यह बर्ड एवियरी लगभग एक एकड़ क्षेत्र में फैला है। जहां पक्षियों के प्राकृतिक वास को ध्यान में रखते हुए पेड़-पौधे, जलस्रोत और खुले वातावरण की व्यवस्था की गई है। इस एवियरी में पर्यटक पक्षियों को उड़ान भरते, चहचहाते और खेलते हुए देख सकेंगे।
 
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह एवियरी पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण कदम है। खासकर बच्चों और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान ज्ञानवर्धक और आनंददायक अनुभव प्रदान करेगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
नीतीश ने किया राजगीर जू-सफारी में बर्ड एवियरी का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
राजगीर जू-सफारी: बिहार का प्रमुख वन्यजीव केंद्र
राजगीर जू-सफारी बिहार के प्रमुख वन्यजीव स्थलों में से एक है। इसे वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही जनता को समर्पित किया था। इस सफारी में बाघ, शेर, तेंदुआ, भालू और हिरण जैसे वन्यजीवों को प्राकृतिक माहौल में रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफारी देश के बेहतरीन सफारी स्थलों में से एक है, जहां प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक आते हैं और वन्यजीवों को करीब से देखने का आनंद उठाते हैं।
 

4 of 6
नीतीश ने किया राजगीर जू-सफारी में बर्ड एवियरी का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
वन्यजीव अस्पताल का किया निरीक्षण
बर्ड एवियरी के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री जू-सफारी स्थित वन्यजीव अस्पताल का दौरा करने पहुंचे। यहां उन्होंने वन्यजीवों की चिकित्सा सुविधाओं और उनके रखरखाव से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने दो छोटे शावकों को खेलते हुए देखा और इस दृश्य से वे काफी आनंदित हुए। उन्होंने वन अधिकारियों को सभी वन्यजीवों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन

5 of 6
नीतीश ने किया राजगीर जू-सफारी में बर्ड एवियरी का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
बिहार में इको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर जू-सफारी और बर्ड एवियरी जैसे प्रयासों से बिहार में इको-टूरिज्म को मजबूती मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पर्यटकों के लिए और भी नई सुविधाएं विकसित की जाएं, जिससे यहां आने वाले लोगों का अनुभव और भी शानदार हो सके। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य न केवल पर्यटकों को बेहतर अनुभव देना है, बल्कि वन्यजीवों और पक्षियों के संरक्षण को भी प्राथमिकता देना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नीतीश ने किया राजगीर जू-सफारी में बर्ड एवियरी का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, सांसद संजय कुमार झा, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी और नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें