फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सीएम नीतीश के जन्मदिन पर काटा गया 70 पौंड का केक, तस्वीरों में देखें 'विकास दिवस'

Mon, 01 Mar 2021 02:53 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
1 of 6
नीतीश कुमार बर्थडे: नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 70वां जन्मदिन है। इस दौरान जदयू कार्यकर्ता उनके जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं और राज्य में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना में 80 पौंड का केक काटा गया। साथ ही, हेल्थ कैंप भी लगवाए गए। तस्वीरों में देखते हैं नीतीश कुमार के जन्मदिन यानी विकास दिवस की झलकियां...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नीतीश कुमार बर्थडे: नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि नीतीश कुमार का जन्म एक मार्च 1951 के दिन बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। आज वह 70 साल के हो गए हैं। उनके पिता का नाम कविराज राम लखन सिंह और मां का नाम परमेश्वरी देवी था। नीतीश कुमार के पिता आयुर्वेदाचार्य थे। 
विज्ञापन

3 of 6
नीतीश कुमार बर्थडे: नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाते जदयू कार्यकर्ता। - फोटो : सोशल मीडिया
नीतीश कुमार के जन्मदिन को जदयू कार्यकर्ताओं ने विकास दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान 70 पौंड का केक भी काटा गया।

4 of 6
नीतीश कुमार बर्थडे: मिठाइयां बांटते जदयू कार्यकर्ता - फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर पटना में गोलंबर स्टेशन के पास महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान गरीबों में नोटबुक-पेंसिल, लड्डू और दूध वितरित किया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
नीतीश कुमार बर्थडे: लोगों को विकास कार्यों की जानकारी देते जदयू नेता। - फोटो : ANI
विकास दिवस के अवसर पर जदयू के दिग्गज नेताओं ने लोगों से मुलाकात की। साथ ही, राज्य में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नीतीश कुमार बर्थडे: जगह-जगह लगाए गए फ्री मेडिकल कैंप - फोटो : ANI
जदयू की मेडिकल इकाई ने नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन पर जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाए। इस दौरान मुफ्त में लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें