फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha 2024: काराकाट लोकसभा से चुनाव लड़ने के एलान के बाद पहली बार रोहतास पहुंचे पवन सिंह, किया रोड शो

Tue, 23 Apr 2024 04:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट

सार

Lok Sabha 2024: काराकाट लोकसभा से चुनाव लड़ने के एलान के बाद पहली बार रोहतास पहुंचे पवन सिंह, किया रोड शो
Lok Sabha 2024: Independent candidate Pawan Singh did road show in Karakat Lok Sabha constituency of Rohtas
 
विज्ञापन
1 of 4
काराकाट में पवन सिंह का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी गायक से नेता बने पवन सिंह काराकाट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद पहली बार लोकसभा क्षेत्र में पहुंचे। भोजपुर और रोहतास जिले के बॉर्डर पर स्थित रोहतास के दनवार में पवन सिंह के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पवन सिंह के रोड शो में भारी संख्या में गाड़ियों का काफिला दिखाई दिया।
विज्ञापन

2 of 4
काराकाट में पवन सिंह का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पवन सिंह के रोड शो में खासकर युवाओं की भागीदारी अधिक दिखी। पवन सिंह ने भी अपनी गाड़ी के ऊपर से कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया। पवन सिंह का काफिला जैसे ही रोहतास जिले के दनवार के पास पहुंचा। भारी संख्या में पहले से मौजूद उनके कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

3 of 4
काराकाट में पवन सिंह का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
पवन सिंह ने मंगलवार को काराकाट लोकसभा क्षेत्र में रोड शो किया। रोड शो की शुरुआत काराकाट से की गई। काराकाट के बाद बिक्रमगंज, संझौली, नोखा, राजपुर अकोढी गोला होते हुए उनका काफिला डेहरी पहुंचा। उसके बाद औरंगाबाद जिले के बारूण, नवीनगर, ओबरा, दाउदनगर, हसपुरा और गोह में रोड शो करेंगे। पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर काराकाट लोकसभा से चुनाव लड़ने का एलान किया था, जिसके बाद काराकाट लोकसभा की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई थी।
विज्ञापन

4 of 4
काराकाट में पवन सिंह का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल काराकाट लोकसभा से एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा और इंडिया गठबंधन से राजाराम सिंह चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में पवन सिंह की एंट्री से काराकाट लोकसभा का चुनावी समीकरण बदल गया है। इसे लेकर पवन सिंह ने अपने रोड शो के माध्यम से चुनावी आगाज कर दिया है। पवन सिंह के रोड शो में भारी संख्या में युवा समर्थक दिखे। अब देखना होगा कि एक जून को काराकाट लोकसभा में होने वाले मतदान में पवन सिंह अपने समर्थकों को वोट में तब्दील करने में कितना सफल हो पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें